पीएम मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, यूरेनियम डील और 30 दिन की वीजा-फ्री एंट्री से रिश्तों को मिली नई मजबूती
मोहक मीडिया । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान यात्रा ने दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों को एक नई और अभूतपूर्व ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। ताशकंद में आयोजित उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल वार्ता के दौरान उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने पीएम मोदी को देश के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलीय दरजाली दोस्तलिक’ (Order of Oliy Darajali Dustlik) से सम्मानित किया।

पीएम मोदी ने उज्बेकिस्तान में लोगों को योग सिखाया, सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड कर कहा- बहुत बढ़िया किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्बेकिस्तान यात्रा के दौरान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच कई अहम समझौते हुए। यात्रा के अंतिम दिन उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने भारतीय नागरिकों के लिए 30 दिन की वीजा-फ्री यात्रा की घोषणा की। इस फैसले का मकसद दोनों देशों के बीच व्यापार, पर्यटन और आपसी संपर्क को बढ़ावा देना है।
इस नई सुविधा से भारतीय पर्यटकों और कारोबारियों के लिए उज्बेकिस्तान जाना आसान हो जाएगा। वीजा की जरूरत नहीं होने से दोनों देशों के बीच पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ बिजनेस ट्रैवल भी बढ़ सकता है। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति ने कहा कि इससे दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क और मजबूत होगा।
प्रधानमंत्री मोदी 29 जून 2026 को दो दिवसीय उज्बेकिस्तान यात्रा पर पहुंचे थे। इस दौरान राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने भारत के साथ बढ़ते द्विपक्षीय व्यापार और मजबूत साझेदारी का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पिछले साल दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 1 अरब डॉलर को पार कर गया। दोनों देशों के बीच ज्वाइंट वेंचर्स की संख्या भी 7 गुना बढ़ी है।
यात्रा के दौरान दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 5 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा। भारत और उज्बेकिस्तान के बीच पर्यटन, आयुर्वेद, वैज्ञानिक शोध और शिक्षा समेत अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 11 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
इसके अलावा पीएम मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से भी सम्मानित किया गया। दोनों देशों के बीच हर सप्ताह 14 उड़ानों का संचालन होता है। वीजा-फ्री यात्रा और नए समझौतों से भारत-उज्बेकिस्तान के बीच कारोबार, पर्यटन और लोगों के आपसी संपर्क को नई गति मिलने की उम्मीद है।

मन की बात: पीएम मोदी ने सूर्यपथ तिरंगा अभियान का किया जिक्र, ड्रग्स के खिलाफ जागरुकता का दिया संदेश
पीएम मोदी ने कहा, ”साथियों, इस बार अमरनाथ जी की यात्रा में भी, स्वच्छता और जनभागीदारी की ऐसी ही प्रेरक तस्वीर देखने को मिली। कठिन रास्तों पर, हजारों स्वच्छता कर्मी दिन-रात सेवा में जुटे रहे। इस वर्ष यात्रा के दौरान, 400 मीट्रिक टन से ज्यादा कचरे को इकट्ठा कर प्रोसेस किया गया। मुझे इस प्रयास की एक बात विशेष रूप से अच्छी लगी।
पीएम मोदी ने कहा, ”मेरे प्यारे देशवासियों, हमारे पर्व और त्योहार, हमारी परंपराओं के साथ-साथ, हमें एक-दूसरे से जुड़ने का भी अवसर देते हैं। आने वाले दिनों में हम और भी कई महत्वपूर्ण पर्व मनाने जा रहे हैं। 4 सितंबर को जन्माष्टमी का पावन पर्व है। सितंबर में ही हम विश्वकर्मा पूजा भी मनाएंगे। इस अवसर पर अपने आसपास के कारीगरों, शिल्पकारों और विश्वकर्मा साथियों का सम्मान करना चाहिए। कुछ महीनों बाद दीपावली भी आने वाली है, इसकी तैयारियां भी धीरे-धीरे शुरू हो रही हैं। त्योहारों के इस मौसम में, मैं एक बार फिर, आपसे, वोकल फॉर लोकल का आग्रह दोहराऊंगा और वोकल फॉर लोकल का मतलब केवल मिट्टी के दीये खरीदना नहीं है, इसका विजन बहुत बड़ा है। हम अपने घर के लिए जो भी सामान खरीदते हैं, उसे एक बार जरूर देख लें कि वो भारत में बना हो। भारत के आत्मनिर्भर बनने का मार्ग, भारत में बनी चीजों पर गर्व करने से ही प्रशस्त होगा।
गाजियाबाद
देश के प्रघानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की जनता से मन की बात के 137 वे सम्बोघन कार्यक्रम मे भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री बनाए गए जयप्रकाश जेपी छावडी लोनी के कोतवालपुर गांव पहुचे और ग्रामीणो के साथ प्रघान मंत्री के मन की बात सुनी
भाजपा द्वारा राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद जयप्रकाश जेपी छावडी के कोतवालपुर गांव पहुचने पर ग्रामीणो ने ढोलबजाकर पुष्पवर्षा करते हुए जोरदार स्वागत किया

