मोहक मीडिया , उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित अशोक भारतीय ने जनप्रतिनिधियो के योगदान के साथ आमजन व व्यापारी वर्ग से बढ चढकर सहयोग की अपील करते हुए कहा,
“देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी द्वारा लगभग 15 दिन पहले देशवासियों से 1 साल तक सोना ना खरीदने तथा ईंधन बचाने के लिए बचत करने की अपील के बाद वर्तमान में सभी केंद्रीय तथा राज्य सरकार के मंत्री मुख्यमंत्री सांसद विधायक काफिला संस्कृति से बच रहे हैं इनके ऐसे देशहित के अच्छे कार्य के लिए गजप्रस्थ से मैं पंडित अशोक भारतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय व्यापार मंडल सभी की सराहना करता हूं तथा सभी को धन्यवाद देता हूं तथा देश के सभी जनप्रतिनिधियो से आदर्श बनकर देश हित में अपना वेतन और पेंशन देकर देश को आर्थिक संकट से बचाने के लिए मैं पंडित अशोक भारतीय करबद्ध प्रार्थना करता हूं कि देश के 543 लोकसभा सदस्य 245 राज्यसभा सदस्य 4120 विधायक 250 से अधिक मेयर सभी अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष सहित सभी जन प्रतिनिधि अपना वेतन पेंशन देशहित में एक महीने की दान करके देश को आर्थिक संकट से निकालने में अपना योगदान दे सकते हैं तथा में सरकार से भी सांसद विधायकों की अनेकों बार चुने जाने पर सभी बार की पेंशन पर रोक लगाने की अपील करता हूं | पेंशन अवधि भी संसद या विधायक के कम से कम तीन बार चुने जाने के बाद ही लागू करने की करबद्ध प्रार्थना करता हूं तथा देश के सभी पुलिस प्रशासनिक अधिकारी तथा एक लाख से ज्यादा वेतन पाने वाले सभी सरकारी व प्राइवेट कर्मचारी कर्मचारी भी देश हित में अपनी सैलरी दान कर दें इससे भारत समृद्ध देश बन जाएगा और आप सब देश के लिए प्रेरणा का काम करेंगे |”
जनप्रतिनिधि करे अपने वेतन का बलिदान तभी हमारा भारत देश बनेगा महान-बढ चढकर सहयोग की अपील – पंडित अशोक भारतीय

