मोहक मीडिया | 19 मई 2026 , गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री नन्द किशोर कलाल , सचिव श्री विवेक मिश्रा , अपर सचिव , विकास प्राधिकरण के ऐ ओ ऐ सेल के चीफ श्री एम पी सिंह एवं 8 परिवर्तन जोन के अधिकारियों की एक बैठक फेडरेशन के चेयरमेन कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी एवं अन्य सदस्यों के साथ आयोजित की गई |
फेडरेशन की तरफ से निम्नलिखित पदाधिकारी उपस्थित थे :
मुकेश अग्रवाल, तरुण चौहान, राज कुमार त्यागी, अतुल जैन, एम एल वर्मा, आई सी जिंदल, आई सी जिंदल, अनुज त्यागी, पुनीत गुप्ता , अतुल त्यागी, राकेश गुप्ता, अरविन्द गुप्ता, एडवोकेट अंशु त्यागी , मोनिका गोयल , आर्कीटेक्ट भिष्ट , जोस लिओन
महागुण सोसाइटी के सिवर डिस्पोजल , राज नगर एक्सटेंशन में PHC सेंटर , गौर होम्स के पार्क से अतिरिक्त टावर के पिलर हटवाना , इंदिरापुरम के पार्को में अवैध निर्माण , क्रोसिंग रिपब्लिक में अवैध निर्माण , हैंड ओवर के लिए SOP तैयार करना आदि समस्याए उठाई गई और प्रत्येक समस्या पर विचार विमर्श के बाद निर्णय लिया गया जो कार्यवृत में शामिल किया जायेगा|
फेडरेशन के चेयरमेन कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा की यूपी मोडल अपार्टमेंट बाइलोज की धारा 48 के अंतर्गत फेडरेशन को गेटेड सोसाइटीज के एसोसिएशन को निर्देश देने का अधिकार है | अनुरोध किया गया की इस सम्बन्ध में GDA एक पत्र जारी करें की छोटे मुद्दों जैसे चुनाव या ओडिट रिपोर्ट को सुपरवाईज करना , फ्लेट ओनर और एसोसियेशन के बीच के मुद्दों को सुलझाना आदि में फ्लेट ओनर फेडरेशन के निर्देशों को वरीयता दी जाए |
आज यह भी प्रश्न उठाया गया की विकास करते समय कंक्रीट के जंगल बनाने से पहले चार गुणा हरे जंगल विकसित किये जाये और इसके लिए GDA के होर्टीकल्चर विभाग में रिक्तियों को वरीयता के आधार पर भरा जाये | आज यह भी सुझाव दिया गया की समाज के सबसे निचले वर्ग यानी मेड सर्वेंट की पंजीकृत घरेलू कामगार समिति को कार्यालय के लिए किसी सामुदायिक भवन में एक कमरा दिया जाये |
श्री नन्द किशोर कलाल जी ने उपरोक्त बिन्दुओ पर गंभीरता से विचार करने का वायदा किया |उन्होंने कहा की नगर आयुक्त को लिखा जायेगा की ऍन एच 9 की सोसाइटीयों के सीवर डिस्पोजल के लिए वो अपने नाले को बड़ा करें | उन्होंने क्रोसिंग रिपब्लिक की कनेक्टिविटी की समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी से बात करने को कहा और अपने अधिकारियो को आदेशित किया की वो उन लोगों की जमीन को एक्वायर करने का प्रयत्न करें जिन्होंने अनाधिकृत निर्माण किया हुआ है |
अतं में ऐ ओ ऐ सेल के चीफ श्री एम पी सिंह जी ने आज की बैठक का कार्यवृत जारी करने और ऐसी बैठको को निरंतर आयोजित करने को कहा |



