राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा वेव सिटी में आधार, आयुष्मान एवं नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित

मोहक मीडिया। मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी के निर्देश पर रविवार, 17 मई 2026 को राष्ट्रीय व्यापार मंडल गाजियाबाद द्वारा डाक विभाग के सहयोग से डीपीएस कंस्ट्रक्शन एंड प्रमोटर, प्लॉट नंबर-1378, सेक्टर-2 वेव सिटी गाजियाबाद में विशाल आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड एवं निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक संचालित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता द्वारा किया गया। शिविर में 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए तथा 18 वर्ष तक के बच्चों के नए आधार कार्ड बनाए गए। साथ ही सभी आयु वर्ग के लोगों के आधार कार्डों में संशोधन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
नेत्र चिकित्सा शिविर में श्रेया आई सेंटर की ओर से निःशुल्क नेत्र जांच की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप चौधरी एवं अशोक भारतीय उपस्थित रहे। अतिथियों ने क्षेत्रवासियों से आयुष्मान एवं आधार कार्ड योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।
शिविर में 24 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए, 170 से अधिक लोगों के आधार कार्ड बनाए गए तथा लगभग 185 लोगों ने नेत्र परीक्षण कराया। क्षेत्रीय जनता ने विधायक अजीत पाल त्यागी के आह्वान पर लगाए गए इस जनहितकारी शिविर की सराहना की।
इस अवसर पर बालकिशन गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल सदैव जनसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा तथा आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए ऐसे शिविर आगे भी लगाए जाएंगे।
प्रदीप चौधरी ने कहा कि आयुष्मान एवं आधार कार्ड आज प्रत्येक नागरिक की आवश्यक जरूरत बन चुके हैं। संगठन का प्रयास है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सरलता से पहुंचे।
अशोक भारतीय ने कहा कि विधायक अजीत पाल त्यागी के मार्गदर्शन में क्षेत्र में लगातार जनहित के कार्य किए जा रहे हैं और जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
कार्यक्रम में प्रमोद चौधरी, संजीव चौधरी एवं दीपक चौधरी ने सभी अतिथियों का पटका एवं माला पहनाकर स्वागत किया तथा जलपान की व्यवस्था की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से बालकिशन गुप्ता, प्रमोद चौधरी, पार्षद प्रदीप चौधरी, दीपक चौधरी, संजीव चौधरी, अशोक भारतीय, सौरभ यादव, मनोज कुमार, संजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष राहुल तोमर, डाक विभाग से विकास कुमार, मोनू, नेहा, स्वास्थ्य विभाग से सौरभ, गुड्डू मुखिया, भीष्म शर्मा, राजवीर सिंह, मोहित त्यागी, सुमित शर्मा, रिटायर्ड आईएएस ओमवीर वीरवाल, राहुल , अशोक राव, गोपाल चौधरी, पुनीत, रीता देओल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंत में प्रमोद चौधरी ने सभी अतिथियों, डाक विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!