एनडीआरएफ को “प्रेसिडेंट्स कलर” सम्मान मिलने पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल टीम ने किया भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

मोहक मीडिया। गाजियाबाद स्थित एनडीआरएफ मुख्यालय में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान देश के माननीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा एनडीआरएफ को प्रतिष्ठित “प्रेसिडेंट्स कलर” सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान गाजियाबाद में आयोजित समारोह में सभी जनप्रतिनिधिगण, मंत्रीगण एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल की गरिमामयी उपस्थिति में एनडीआरएफ कमांडेंट सुदेश कुमार दराल के हाथों सौंपा गया।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि एवं कमांडेंट सुदेश कुमार दराल को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल टीम द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा एनडीआरएफ नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, नामित पार्षद प्रदीप चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, डॉक्टर सोनिका शर्मा, डॉक्टर विनीता त्यागी, काजल छिब्बर, ज्योति तोमर, रितेश शर्मा, संदीप त्यागी रसम, विवेक त्यागी, डॉक्टर श्रेया त्यागी आदि पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि “प्रेसिडेंट्स कलर” सम्मान मिलना केवल एनडीआरएफ ही नहीं बल्कि पूरे गाजियाबाद एवं देश के लिए गौरव का विषय है। टीम ने एनडीआरएफ के साहस, अनुशासन एवं आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने कहा कि “एनडीआरएफ के जवान एवं अधिकारी हर परिस्थिति में देशवासियों की सुरक्षा एवं सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। एनडीआरएफ को मिला ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ सम्मान एवं कमांडेंट सुदेश कुमार दराल को प्राप्त राष्ट्रपति पुरस्कार पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।”
राष्ट्रीय सचिव एवं नामित पार्षद प्रदीप चौधरी ने कहा कि “एनडीआरएफ ने आपदा प्रबंधन एवं जनसेवा के क्षेत्र में जो उत्कृष्ट कार्य किए हैं, वे समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ सम्मान उनके नेतृत्व, समर्पण, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा की भावना का प्रतीक है। गृह मंत्री अमित शाह द्वारा यह सम्मान प्रदान किया जाना एनडीआरएफ की उत्कृष्ट कार्यशैली की बड़ी पहचान है।” गाजियाबादवासियों के लिए राष्ट्रीय गौरव का ऐहसास है।
प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक भारतीय ने कहा कि “एनडीआरएफ देश की आपदा प्रबंधन व्यवस्था की सबसे मजबूत एवं भरोसेमंद शक्ति बनकर उभरी है। व्यापार मंडल परिवार एनडीआरएफ के सभी अधिकारियों एवं जवानों को हार्दिक शुभकामनाएं देता है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।”
राष्ट्रीय व्यापार मंडल टीम ने सभी अधिकारियों एवं जवानों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार राष्ट्रसेवा में समर्पित रहने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!