मोहक मीडिया । जनपद मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल पर्यवेक्षक गृह में माननीय मंत्री नरेंद्र कश्यप ने पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर लिया इसके उपरांत आयोजित “शिक्षामित्र सम्मान समारोह” में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर उपस्थित शिक्षामित्र बंधुओं को संबोधित किया।

इस अवसर पर शिक्षामित्रों की मानदेय बढ़ोतरी के उपलक्ष्य में उनके समर्पण, सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

शिक्षामित्रों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उन्होंने कहा, “शिक्षामित्र हमारे शिक्षा तंत्र की मजबूत नींव हैं, जिनके अथक प्रयासों से समाज में ज्ञान का प्रकाश निरंतर फैल रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के हित में लिए गए निर्णय उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। सभी शिक्षामित्र साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

इस अवसर पर माननीय सांसद राज्यसभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा लक्ष्मीकांत वाजपेयी, , माननीय सांसद लोकसभा मेरठ हपुड़ अरुण गोविल, माननीय विधायक अमित अग्रवाल, माननीय विधायक गुलाम मोहम्मद गौरव चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता भाजपा सुनील भराला , जिला अधिकारी डॉ विजय कुमार सिंह, CDO मेरठ, बेसिक शिक्षा अधिकारी मेरठ, उपजिलाधिकारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
