मोहक मीडिया । आजादी के प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन की वर्षगांठ के पावन अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल गजप्रस्थ द्वारा डॉक्टर अग्रवाल आई हॉस्पिटल ए 43 नेहरू नगर गजप्रस्थ पर आंखों संबंधी स्वास्थ्य की चर्चा का आयोजन हुआ ।

शिविर प्रातः 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक लगातार चलता रहा सैकड़ो लाभार्थियों ने इस शिविर का लाभ उठाया शिविर का उद्घाटन राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता द्वारा किया गया ।बालकिशन गुप्ता ने गजप्रस्थ में स्वास्थ्य सेवाओं में एक और मील का पत्थर डा अग्रवाल आई हॉस्पिटल को बताते हुए बेहतर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करते रहने का निवेदन किया।

शिविर में अग्रवाल हॉस्पिटल के डॉ मयंक तोमर (सीनियर कंसल्टेंट)
डॉ राजश्री सतीश साल्वी (सीनियर कंसल्टेंट)
डॉ अग्रवाल आई हॉस्पिटल
शिवकुमार व प्रिंस कुमार
ने पटका पहनाकर स्मृतिचिंह देकर अतिथियों का सम्मान किया तथा पंडित अशोक भारतीय प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने गजप्रस्थ के सभी नागरिको से अपनी आंखों की विशेष देखभाल का आग्रह किया।
जिला संरक्षक संदीप त्यागी रसम ने वर्ष 1857 की क्रांतिकारी की उन आंखों को याद करते हुए जिन्होंने अंग्रेजों को गजप्रस्थ की इस पावन भूमि पर धूल चटाई नमन करते हुए उपस्थित डॉक्टरो से निवेदन किया कि शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक की आंखों में वह देशभक्ति की वैसी ही ज्वाला पैदा करने की प्रेरणा भरने का काम करें जिससे अंग्रेज डर कर भागे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से बालकिशन गुप्ता पंडित अशोक भारतीय संदीप त्यागी रसम संजय शर्मा मनोज कुमार वीरेंद्र कंडेरे शंकर शर्मा आशु पाठक बीकेएस पाल संजू गुप्ता राजेश वर्मा सीपी सिंह संजय मंजू घई विनीता पाल वसीम
आदि उपस्थित रहे।

