मोहक मीडिया। हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के भरमौर क्षेत्र से एक बेहद हृदयविदारक हादसा सामने आया है, जहाँ एक दुर्घटना में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई।
पति को बचाने के चक्कर में पत्नी ने भी खोया संतुलन
दाड़वीं गांव के निवासी गौरव कुमार अपनी पत्नी सुषमा के साथ उनके मायके जा रहे थे, रास्ते में अचानक गौरव का पैर फिसल गया और वह गहरी खाई की तरफ गिरने लगे। अपने पति को मुसीबत में देख पत्नी सुषमा उन्हें बचाने के लिए तेजी से दौड़ीं, लेकिन दुर्भाग्यवश वह भी अपना संतुलन खो बैठीं। देखते ही देखते दोनों सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरे और दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
