रक्षा मंत्री माननीय राजनाथ सिंह की पत्नी श्रीमती सावित्री सिंह ने कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी को बाँधी राखी, प्रशिक्षण के दौरान दिव्यांग हुए केडिटस को दिव्यान्गता पेंशन की गई मांग

मोहक मीडिया | 28 अगस्त 2026 , 17 अकबर रोड , नई दिल्ली : राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रिय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी को माननीय रक्षा मंत्री श्री राज नाथ सिंह जी की पत्नी आदरणीय श्रीमती सावित्री सिंह जी ने राखी बाँधी |

कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी ने कहा की ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का दुनिया के पटल पर कोई दूसरा उदाहरण नहीं मिलता | ये दूसरे देशों की सेनाओं के लिए एक CASE STUDY है | राजनैतिक इच्छा शक्ति के बिना तो ये हो ही नहीं सकता था परंतु सैनिको ने भी जिस तरह की आपसी तालमेल की , जिस तरह का साहस दिखाया , जिस तीव्रता से काम किया और लेह से लेकर सर क्रीक तक जिस तरह की AIR DEFENCE की दीवार खड़ी की वो अपने आप मे एक उदाहरण है | पाकिस्तान ने तो हारने के बाद भी अपने जनरल को फील्ड मार्शल बना दिया | भारत को भी कुछ करना चाहिए |

राष्ट्रिय सैनिक संस्था अनुरोध करती है की वो केडिटस जो प्रशिक्षण के दौरान दिव्यांग हो जाते है और जिन्हें बोर्ड आउट कर दिया जाता है उन्हें दिव्यान्गता पेंशन दी जाए | जिन्होंने अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय देश की सेवा के लिए समर्पित करने का निर्णय लिया था—और जिन्होंने राष्ट्र की सेवा में अपना स्वास्थ्य, अपनी युवावस्था और अपना भविष्य सब कुछ खो दिया | इन युवाओं ने वर्दी पहनने का सपना इसलिए देखा था क्योंकि वे देश की रक्षा करना चाहते थे। दुर्भाग्य से, प्रशिक्षण के दौरान गंभीर रूप से दिव्यांग हो जाने के बाद वही व्यवस्था, जिसके लिए वे अपना भविष्य समर्पित करने निकले थे, उन्हें ऐसी स्थिति में छोड़ देती है जहाँ वे न तो सैन्य सेवा में आगे बढ़ सकते हैं और न ही सामान्य जीवन में।

कर्नल साहब की पत्नी श्रीमती रमा त्यागी ने कहा की किसी देश की पहचान उसकी GDP से अधिक इस बात से होती है की उस देश के लोग अपने देश के शहीदों और दिव्यांगो का कितना ख्याल रखते है |

श्रीमती सावित्री सिंह जी ने बड़े पेशेंस से सारी बातें सुनी और दिव्यांग केडीटस के प्रति अपनी संवेदना जताई एवं इस मुद्दे पर यथा संभव और स्वेच्छा से सहयोग करने का भरोसा दिया |

लखनऊ – रक्षाबंधन पर फ्री बस यात्रा का बना नया रिकॉर्ड

CM के तोहफे का महिलाओं ने जमकर उठाया लाभ

3 दिनों में 89 लाख लोगों ने की निशुल्क बस यात्रा

56 लाख महिलाओं ने मुफ्त बस यात्रा का उठाया लाभ

33.65 लाख सहयात्रियों ने किया निशुल्क बस यात्रा

योगी सरकार ने खर्च किए 107 करोड़ रुपये

महिलाओं की सुविधा पर खर्च किए 107 करोड़ रुपये

बहनों की यात्रा का पूरा खर्च योगी सरकार ने उठाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!