उदयपुर की बेटी मनस्वी अग्रवाल ने दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट (8,848.86 मीटर) पर तिरंगा फहराकर रचा इतिहास

मोहक मीडिया । नई दिल्ली। दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट (8,848.86 मीटर) पर तिरंगा फहराकर इतिहास रचने वाली साहसी बेटी मनस्वी अग्रवाल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

मनस्वी अग्रवाल की यह ऐतिहासिक सफलता केवल अग्रवाल समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। अत्यंत विषम परिस्थितियों, कड़ाके की ठंड और कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए एवरेस्ट फतह करना उनके अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम का प्रतीक है। उनकी यह उपलब्धि देशभर के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

एवरेस्ट अभियान पूर्ण करने के पश्चात स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण मनस्वी अग्रवाल वर्तमान में AIIMS अस्पताल में उपचाराधीन हैं। मनस्वी के स्वास्थ्य की तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना करते वैश्य समाज इस साहसी एवं प्रतिभाशाली बेटी के साथ सदैव खड़ा है और आवश्यकता पड़ने पर हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि मनस्वी अग्रवाल शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होकर पुनः नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें और राष्ट्र का गौरव बढ़ाती रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!