मोहक मीडिया। जनपद गौतमबुद्ध नगर में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मेरठ मंडल के लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रगति पर चल रहे एवं पूर्ण हो चुके विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक हुई।

इस महत्वपूर्ण बैठक में वर्तमान में चल रहे और पूरे हो चुके प्रोजेक्ट्स का बारीकी से मूल्यांकन किया गया, साथ ही आगामी विकास परियोजनाओं और नए कार्यों की मजबूत रूपरेखा पर गहन मंथन हुआ। बैठक का मुख्य फोकस जनहित से जुड़े आधारभूत ढांचे (Infrastructure) को और अधिक सुदृढ़, आधुनिक एवं प्रभावी बनाने पर रहा।
माननीय मुख्यमंत्री के प्रेरक मार्गदर्शन और विजन के अनुरूप, उत्तर प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास को गति प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रदेश को विकास के पथ पर तेजी से आगे ले जाने के लिए मुख्यमंत्री पूरी तरह प्रतिबद्ध रहे।
माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करकमलों द्वारा नोएडा प्राधिकरण के ₹390 करोड़ की लागत से निर्मित अत्याधुनिक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण संपन्न हुआ।


यह आधुनिक भवन सुशासन, पारदर्शिता, तकनीक-संचालित प्रशासन और जनसेवा के प्रति उत्तर प्रदेश सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त यह परिसर प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं नागरिक-केंद्रित बनाएगा, जिससे आमजन को बेहतर एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध होंगी।
