मोहक मीडिया। कामाख्या देवी मंदिर भारत के 51 शक्तिपीठों में से एक प्रमुख शक्तिपीठ माना जाता है। यह स्थान शक्ति, सृजन और मातृशक्ति का सर्वोच्च प्रतीक माना जाता है। इस मंदिर में देवी की प्रतिमा नहीं, बल्कि प्राकृतिक शिला की पूजा की जाती है, जो इसे अन्य मंदिरों से विशिष्ट बनाती है।

असम की पावन नीलाचल पहाड़ी पर विराजमान कामाख्या मंदिर में माँ के दिव्य दर्शन का परम सौभाग्यपूर्ण होता है। माँ के चरणों में नतमस्तक होकर मन को अद्भुत शांति, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है ।

