मोहक मीडिया, निर्जला एकादशी एवं डॉक्टर ओपी अग्रवाल के विवाह की वर्षगांठ के पावन पर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला संरक्षक डॉक्टर ओपी अग्रवाल द्वारा स्थानीय नासीरपुर फाटक, लेबर चौक पर एक स्वास्थ्य शिविर तथा उसके साथ-साथ कोल्ड ड्रिंक की बोतल का वितरण किया गया सैकड़ो लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया और डॉक्टर ओपी अग्रवाल के उज्जवल भविष्य की कामना की
राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारीयो जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, पंडित अशोक भारतीय, मदन गोपाल शर्मा, उमेश कुमार आदि ने उज्जवल भविष्य के एवं उनके दीर्घायु की ओर सदैव स्वस्थ रहने की कामना की
कैंप में अंकित,नीरज, अंशु की भूमिका 35 लोगों का एचआईवी स्लाइड बनाने में तथा मरीजों को निशुल्क दवाई वितरित करने में रही
श्रीमती संगीता दुबे परियोजना प्रबंधक भी मौजूद थी
निर्जला एकादशी पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला संरक्षक डॉक्टर ओपी अग्रवाल द्वारा स्वास्थ्य शिविर तथा कोल्ड ड्रिंक का वितरण
