गाजियाबाद। सांसद अतुल गर्ग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर राकेश मार्ग-दौलतपुरा एलिवेटेड रोड (नए बस अड्डे तक) का प्रस्ताव दिया। अतुल गर्ग ने कहा, “यह रोड बनने से जीटी रोड पर जाम की समस्या खत्म हो जाएगी और यातायात सुगम होगा।”
सीएम योगी ने प्रस्ताव पर नितिन गड़करी से बात कर सिफारिश देने का आश्वासन दिया।
