मोहक मीडिया। तिंदवारी कस्बे के रहने वाले अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ. अशोक प्रजापति ने नासा के विज्ञान मिशन निदेशालय में असिस्टेंट चीफ टेक्नोलॉजिस्ट का पद संभाल लिया है।
तिंदवारी के साधारण परिवेश से निकलकर दुनिया की अग्रणी अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था में शीर्ष तकनीकी नेतृत्व तक पहुंचने वाले डॉ. अशोक प्रजापति आज क्षेत्र के युवाओं और विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गए हैं।
