मोहक मीडिया, महाराष्ट्र – पुणे – अपने मंगेतर केतन अग्रवाल को बेरहमी से कत्ल करने वाली सिया गोयल ने उससे एक करोड़ रूपये लिये थे.
शादी की शॉपिंग के लिए केतन ने यह रकम सिया को दी थी. सिया ने यह रूपया अपने बॉयफ्रैंड चेतन चौधरी को ट्रांसफर किया..
सिया चाहती थी चेतन अपना बिजनेस सैटल करे और यह शादी 3 साल तक रूक जाये. सिया ने यह भी प्लानिंग की थी कि शादी टलने के बाद वह चेतन के जरिये अपने परिवार के सामने नये रिश्ते का ऑफर रखेगी.
केतन से मंगनी होने के बाद भी सिया उसकी आंखों में धूल झोंककर चेतन के साथ मजे कर रही थी. सगाई के कुछ हफ्ते पहले तो दोनों उदयपुर घूमने भी गये थे.
केतन सिया को प्री-वेडिंग शूटिंग के लिए बाली ले जाना चाहता था. सिया मना नही कर सकी लेकिन एयरपोर्ट जाते वक्त उसने केतन का पासपोर्ट गायब करके अपने बूट में छुपा लिया. पासपोर्ट गुम होने के बाद दोनों एयरपोर्ट से लौट आये थे.
