बलात्कारियों को दंड धारा 65 (ii) के अंतर्गत दी जाए तुरंत फांसी की सजा :राष्ट्रिय सैनिक संस्था

मोहक मीडिया | 133 बी मोडल टाउन ईस्ट , गाज़ियाबाद में राष्ट्रिय सैनिक संस्था की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षाओ एवं अन्य विशेष प्रतिनिधियों की एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई | सवाल था की 13 वर्षीय लड़की के साथ 32 लोगों द्वारा बलत्कार की घटना में सजा क्या होनी चाहिए और पुनरावृति को रोकने के लिए क्या किया जाना चाहिए ? बैठक में निम्नलिखित पदाधिकारियों ने भाग लिया :

श्रीमती वंदना झिनगन , महिला अध्यक्षा , अमेरिका चेप्टर
श्रीमती मधु शर्मा , प्रदेश अध्यक्षा , महिला विंग , राजस्थान
श्रीमती सीमा त्यागी , प्रदेश अध्यक्षा महिला विंग , उत्तराखंड
श्रीमती उर्वशी वालिया , प्रदेश अध्यक्षा , महिला विंग , दिल्ली
श्रीमती उमा त्यागी , प्रदेश अध्यक्षा महिला विंग , पूर्वी उत्तर प्रदेश
श्रीमती लता वडनेरे , प्रदेश अध्यक्षा महिला विंग , महाराष्ट्र
श्रीमती सुमन त्यागी , प्रदेश अध्यक्ष , महिला विंग , पश्चिमी उत्तर प्रदेश
श्रीमती अमृता भारती , प्रदेश अध्यक्षा महिला विंग , पूर्वी महाराष्ट्र
श्रीमती प्रभा मेहता , प्रदेश संयोजक महिला विंग , हरियाणा
श्रीमती स्वेता राय तलवार , प्रदेश संयोजक महिला विंग , उत्तराखंड
श्रीमती प्रीति चंद्रा , प्रदेश संयोजक महिला विंग , पूर्वी उत्तर प्रदेश
श्रीमती सीमा त्यागी , प्रदेश संयोजक महिला विंग , उत्तर प्रदेश
प्रोफ़ेसर कविता यादव , प्रदेश संयोजक , महिला विंग , दिल्ली
श्रीमती वासुमती , प्रदेश संयोजक , महिला विंग , कर्नाटका
श्रीमती राज शर्मा , जिला अध्यक्षा , महिला विंग , गाज़ियाबाद
श्रीमती अर्चना देशमुख , जिला अध्यक्षा महिला विंग , मुंबई
श्रीमती निशा शर्मा , जिला अध्यक्षा महिला विंग ,ग्रीन पार्क
श्रीमती नमिता भल्ला , जिला अध्यक्ष दिव्यांग विंग , गाज़ियाबाद
श्रीमती संध्या त्यागी , महिला अध्यक्षा, ट्रांसहिंडन
श्रीमती अंजू शर्मा , शहर महिला अध्यक्षा , गाज़ियाबाद
श्रीमती मोनिका गोयल , वरिष्ट सदस्य
श्रीमती मंजू घई , वरिष्ट सदस्य
एडवोकेट अंशु त्यागी , वरिष्ट सदस्य
श्रीमती परमजीत , वरिष्ट सदस्य
गौरव सेनानी राजेन्द्र बगासी , राष्ट्रिय सचिव , राष्ट्रिय सैनिक संस्था
कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी , राष्ट्रिय अध्यक्ष , राष्ट्रिय सैनिक संस्था

महिला पदाधिकारियों की तरफ से जो सुझाव आये वो इस प्रकार है :

1.अपराधियों को जमानत नहीं मिलनी चाहिए |

2.अपराधियों को अरब देशो जैसा दंड मिलना चाहिए |

3.अपराधियों का कोई वकील केस ना लडे |

4.राष्ट्रपति और गृह मंत्री को लिखा जाये और उनसे साक्षात्कार का समय माँगा जाए |

5.प्रत्येक प्रदेश अध्यक्षा अपने अपने प्रदेश के राज्यपाल को मेमोरंडम देंगी |

6.न्यायधीश इस केस का फैसला तीन महीने से कम में करें , निर्भया केस की तरह नहीं |

7.संविधान में संशोधन होना चाहिए की ऐसे बलत्कारियों को सार्वजनिक स्थानों पर फांसी दी जाये |

8.अपराधियों के परिवारो और पीढियों का भी सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए |

9.ऐसे टी वी सीरियल जिसमे षड्यंत्र , हिंसा , सामाजिक मूल्यों का अवमूल्यन , पारिवारिक द्वेश और दोहरे मतलब वाले शब्दों का प्रयोग किया जाता है , पर रोक लगनी चाहिए |

10.लिविंग इन रिलेशनशिप की मान्यता तुरंत खत्म कर देनी चाहिए |

11.सभी स्कुलो में भारतीय संविधान की धारा 51 (ए) में दिए गए 11 कर्तव्यो के बारे में बताया जाये |

राष्ट्रिय सैनिक संस्था के राष्ट्रिय अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा की जब एक जैसे अपराध बड़ी संख्या में और जल्दी जल्दी होने लगते है तो उन्हें रोकने का सबसे अच्छा तरीका होता है की किसी एक केस में अपराधीयों को पकड़ा जाए और उन्हें रिकोर्ड टाइम में अपेक्षा से अधिक सजा दी जाए | यह दूसरो के लिए नजीर बन जाएगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!