मोहक मीडिया | राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला संरक्षक वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के महानगर भाजपा संयोजक पूर्व सीएमओ भाजपा नेता डॉक्टर अग्रवाल का जन्मदिन उनके निवास पर हवन पूजन करके केक काटकर हजारों लोगों को भंडारे द्वारा प्रसाद ग्रहण कराकर धूमधाम से मनाया गया |

सभी ने डॉक्टर ओपी अग्रवाल के उज्जवल भविष्य उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की उन्हें आशीर्वाद दिया | विधायक संजीव शर्मा, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी| सांसद अतुलगर्ग पूर्व सांसद अनिल अग्रवाल जी ने जन्मदिन की बधाई दी |

राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने स्मृति चिन्ह देकर पटका पहनाकर पुष्पगुच्छ भेंट कर डा ओपी अग्रवाल को बधाई दी बरसात के बावजूद प्रातः 9:00 बजे से बधाईयों का सिलसिला लगातार चलता रहा |
वरिष्ठ पत्रकार दीपक भाटी ने पटका पहनाकर बधाई दी, बालकिशन गुप्ता व पंडित अशोक भारतीय ने पौधा भेंट अपनी शुभकामना दी |
गाजियाबाद नाम परिवर्तन अभियान संयोजक संदीप त्यागी रसम ने डा ओपी अग्रवाल को श्रीमद्भगवदगीता व हल्दी घाटी की पवित्र माटी भेंट कर उनके द्वारा नाम परिवर्तन अभियान मे महत्वपूर्ण सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए शीघ्र ही अत्याचारी को सम्मानित करता नाम बदलने की आशा व्यक्त की |

एक दिन पूर्व बधाई देने पहुचे महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल व माननीय विधायक संजीव शर्मा से अपने जन्मदिवस पर गाजियाबाद के पौराणिक नाम गजप्रस्थ की शीघ्र वापसी की मांग की |

बालकिशन गुप्ता व पंडित अशोक भारतीय सहित उपस्थित समस्त गणमान्य जन ने गाजियाबाद नाम परिवर्तन को पुनः अपना हर सम्भव सहयोग समर्थन का वादा दोहराया |

पूर्व मंत्री अशोक गोयल बालकिशन गुप्ता पंडित अशोक भारतीय संदीप त्यागी रसम, सुभाष गुप्ता, राकेश गुप्ता, डॉ ज्ञानेंद्र सिंह चौधरी, मंगल सिंह, अमर दत्त शर्मा, अनिल सांवरिया, देवेंद्र हितकारी, प्रवीण बत्रा, संजय शर्मा , देवेंद्र भारद्वाज, हेमंत गुप्ता, बौद्ध रतन, अशोक शर्मा, महेंद्र सिंह, प्रवीन शर्मा, प्रेमलता, डॉ नीरज, कृष्णा देवी, मोनिका अग्रवाल, विनीता पाल, अंजली अग्रवाल, मीना गांधी, अंजलि पार्षद, शीतल चौधरी, हिमांशु पाराश,र सीपी सिंह, विपुल अग्रवाल, एम सी गौड, राकेश काका, उमेश गर्ग, डॉ अनिल त्यागी, विनम्र अग्रवाल,
आदि मुख्य रूप से उपस्थित होकर शुभकामनाएं दी |

