स्वदेशी शरणार्थी की आवाज उठाएगी राष्ट्रीय सैनिक संस्था

मोहक मीडिया। 19 जून 2026,शहीद स्मारक पार्क, मेरठ रोड,गाजियाबाद, शरणार्थी दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था के एक प्रतिनिधि मंडल ने शहीद स्तंभ पर जाकर शहीदों को सैल्यूट करके प्रण लिया की जो अपने ही देश में शरणार्थी बन जाते हैं उनकी आवाज हम उठाएंगे ।

राष्ट्रिय सैनिक संस्था के प्रतिनिधि मंडल को संबोधित करते प्रोफ़ेसर ( डा ) पवन सिन्हा गुरु जी

राष्ट्रिय सैनिक संस्था के राष्ट्रिय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा की शरणार्थियों को रोटी,कपड़ा,मकान और मूलभूत सुविधाएं देना तो सरकार का काम है,हम उन्हें उनकी मूल जगह पर स्थापित करवाने के लिय जोखिमभरा संघर्ष करेंगे ,क्योंकि इज़्ज़त को सुविधाओं के साथ नहीं तोला जा सकता । इसलिए आज निर्णय लिया जाता है की राष्ट्रिय सैनिक संस्था एक शरणार्थी कार्यालय स्थापित करेगी | जहां से आवाहन किया जायेगा जो शरणार्थी वापस अपने घर जाना चाहते है वो हमसे संपर्क करें | आज देश में फौज के अलावा दूसरी कोई संस्था नहीं बची है जिस पर विशवास किया जा सकता है |

शहीद स्तम्भ पर खड़े होकर स्वदेशी शर्णार्थियो की आवाज उठाने का संकल्प लेते कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी एवं अन्य

सैनिक संस्था के जिलाध्यक्ष गौरव सेनानी ज्ञान सिंह ने कहा की 90 के दशक में करीब डेढ़ लाख कश्मीरी पंडितो को अपना घर बार छोड़ कर जम्मू के कैम्पों में बदहवाज जिंदगी गुजारनी पड़ी| अब उन्हें चाहे जितनी सुविधाए दे दो परन्तु उनका स्वाभिमान तभी लोटेगा जब उन्हें उनके घरो में वापस स्थापित किया जायेगा |

महिला विंग की जिलाध्यक्षा श्रीमती राज शर्मा ने कहा की गली मोहल्ले में स्थानीय गुंडे शरीफ आदमी की मां बेटियों का ऐसा हाल कर देते है की उन्हें मोहल्ला छोड़ कर कही और जाना पड़ता है । ये भी शरणार्थी है | ऐसे लोगो को भी प्रयत्न करके इनके घरो में इज्जत के साथ वापस बसाया जायेगा |

लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश शर्मा , ओम पाल सिंह , गौरव सेनानी चन्दन सिंह , धर्मेन्द्र दास , श्रीमती रमा त्यागी , श्रीमती उषा राणा , श्रीमती संध्या त्यागी , श्रीमती मोनिका गोयल , श्रीमती नीलम त्यागी , रजनीश त्यागी , अशोक कुमार सिशोदिया ने कहा की कही तो एक समुदाय के लोग अपने घरो पर बोर्ड लगा देते है की यह घर बिकाऊ है और इकट्ठे मिलकर एक जगह से किसी दूसरी जगह पलायन कर लेते है | ये भी शरणार्थी है |

शहीद स्तम्भ पर खड़े होकर स्वदेशी शर्णार्थियो की आवाज उठाने का संकल्प लेते कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी एवं अन्य

जिले सिंह , राजवीर प्रधान , शिव कुमार शर्मा , रेखा सिंह , प्रीति सिंह , गीता त्यागी , दीपक बंसल , जी के सिंह , किरण त्यागी ने कहा की राष्ट्रिय सैनिक संस्था का एक उदेश्य “ समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाना “ भी है |

अपने ही देश में शरणार्थी होना समाज के चेहरे पर एक दाग है | इसलिए हम सब राष्ट्रिय सैनिक संस्था के बेनर तले हर उस शरणार्थी को उसके मूल स्थान पर भेजने के प्रयत्न करेंगे जो हमारे शरणार्थी सेल से मदद मांगेगा |

आज का कार्य राष्ट्रिय सैनिक संस्था के राष्ट्रिय संरक्षक प्रोफेसर ( डा ) पवन सिन्हा गुरु जी के मार्ग दर्शन में संपन्न हुआ | इस अवसर पर राष्ट्रिय सैनिक संस्था के प्रतिनिधि मंडल को पावन चिंतन धारा आश्रम में भ्रमण का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!