जदयू से नवनिर्वाचित एमएलसी शिवरानी देवी प्रजापति ने महिला प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर माननीय नितीश कुमार का किया आभार व्यक्त, शुभकामनाएँ देने पहुँची प्रशंसक

मोहक मीडिया । जदयू से नवनिर्वाचित एमएलसी श्रीमती शिवरानी देवी प्रजापति पर माननीय नितीश कुमार जी ने भरोसा किया और जदयू के महिला प्रदेश अध्यक्ष बनाई गई है।

जदयू से नवनिर्वाचित एमएलसी शिवरानी देवी प्रजापति ने महिला प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर माननीय नितीश कुमार का आभार व्यक्त किया , इस अवसर पर भारी मात्रा में प्रशंसक शुभकामनाएँ देने पहुँची ।

जनता दल (यू) महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने के उपरांत भारी मात्रा में शुभकामनाएँ देने पहुँची महिला साथियों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात कर कहा,
“इस अवसर पर सभी बहनों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया। आप सभी के स्नेह, विश्वास और सहयोग के लिए हृदय से हार्दिक आभार।
आइए, हम सब मिलकर आदरणीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय एवं विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का कार्य करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!