मोहक मीडिया। गाज़ियाबाद (गजप्रस्थ) के ठाकुरद्वारा मंदिर में गौ रक्षा हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें वृंदावन से पधारे संत श्री गोपेश दास महाराज, गुरुजी श्री नवनीतप्रिय दास , पूज्य श्री सुरसेन वृजवासी आदि संतों के साथ गौसेवकों की उपस्थिति रही।इस कार्यक्रम में संतों ने “गौ सम्मान आव्हान अभियान” के तहत गौ रक्षा के लिए जन मानस द्वारा हस्ताक्षर कराने हेतु अपील की गई।

इस अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए संतों ने बताया कि 27 जुलाई को पूरे देश की 5000 से अधिक तहसीलों पर भारी संख्या में जन सामान्य के हस्ताक्षर करा कर जिलाधिकारी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति जी व प्रधानमंत्री जी को ज्ञापन के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा। जिसमें देश भर से लगभग 50 करोड़ से अधिक हस्ताक्षर करने का लक्ष्य रखा गया है। इस आयोजन में परम श्रद्धेय श्री नवनीत प्रिय दास जी महाराज ने उपस्थित होकर गौ महिमा व श्री राम नाम संकीर्तन कराते हुए इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया आयोजन में मुख्य रूप से पंडित अशोक भारतीय, प्रवीण बत्रा, नमामि गंगे गंगा विचार मंच जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के प्रदेश मीडिया संयोजक संदीप त्यागी रसम, सी ए अनुज गोयल, मनीष गोयल, अंकित, अनुराग, कपिल चौधरी, आशीष सिंघल, सोनू चौधरी आदि उपस्थित रहे।
