मोहक मीडिया। गाजियाबाद, संस्कार उपवन परिवार के तत्वावधान में रविवार को संस्कार उपवन, कुर्सी, मुरादनगर स्थित प्रकल्प पर बालकों के लिए विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम परम श्रद्धेय श्री नवनीतप्रिया दास जी के मंगल सानिध्य में प्रातः 8 से 10 बजे तक संपन्न हुआ।
विश्व मास्टर शूटिंग चैंपियनशिप के गोल्ड मेडलिस्ट श्री राम सिसोदिया जी ने बच्चों को पहले आत्मरक्षा और अनुशासन के मूलभूत सिद्धांत समझाए। इसके पश्चात उन्होंने बच्चों को डॉट गेम की तकनीकी और एयर पिस्टल की प्रैक्टिकल प्रैक्टिस भी करवाई। श्री सिसोदिया जी ने बच्चों को शूटिंग खेल में उपलब्ध संभावनाओं के बारे में भी बताया और कहा कि इन खेलों से जुड़कर वे देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सैनिक संस्था, गोविंदपुरम मण्डल की अध्यक्ष डॉ. सरोज सिरोही जी ने बच्चों को योग से संबंधित तकनीकियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि 70 वर्ष की आयु में भी वे योग के कारण पूर्णतः स्वस्थ और फिट हैं।
इस अवसर पर श्री नवनीतप्रिया दास जी ने युवाओं को “शस्त्र और शास्त्र दोनों की शिक्षा” ग्रहण करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राहुल गुप्ता जी, ग्रेटर नोएडा रहे।
कार्यक्रम में शालिनी भाटी, शशि, ब्रह्मदत्त भाटी, जय प्रकाश, धीरेंद्र त्रिपाठी सहित ब्रजेश शर्मा, सुमित शर्मा, चिराग भोला, आशीष सिंघल, सोनू चौधरी, निखिल त्यागी आदि उपस्थित रहे। लगभग 60-70 बच्चों ने प्रशिक्षण में भाग लिया।
