मोहक मीडिया | 2 जुलाई 2026 , 133 बी मोडल टाउन ईस्ट , गाज़ियाबाद – फ्लेट ओनर फेडरेशन एवं आर डब्लू ऐ फेडरेशन गाज़ियाबाद के चेयरमेन और कोरवा-यूपी के मुख्य संरक्षक कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने बताया की वो 1 जून 2026 को केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री माननीय भूपेन्द्र यादव जी से पर्यावरण भवन , नई दिल्ली में मिले थे और उन्हें वायु प्रदूषण कम करने के लिए कुछ सुझाव दिए थे | सुझावों पर पर्यावरण मंत्रालय ने नगर निगम गाज़ियाबाद का जवाब माँगा | नगर आयुक्त नगर निगम ने जो जवाब दिए वो भ्रामक है और सामान्यत: तथ्य से परे है
उदाहरण के लिए :
सेनेट्री लैंड फिल्स – आज तक नगर निगम ने एक भी ट्रेंच टाइप सेनेट्री लैंड फिल्स नहीं बनाई है जबकि जवाब में तरह तरह के डेटा दे रहे है |
ई वेस्ट कलेक्शन सेंटर – गाज़ियाबाद के नागरिको को नहीं मालुम है की नगर निगम ने कौन से पांच ई वेस्ट कलेक्शन केंद्र खोले है और कौन सी पांच समर्पित गाड़ियां है जो रोजाना ई वेस्ट कलेक्ट करती है लेकिन नगर निगम ने यह जवाब दिया है |
वर्टिकल गार्डनिंग – अपनी नाकामी को छुपाने के लिए कह दिया गया है की जनता चोर है |
मोक्षदा प्रणाली – नगर निगम ने हिंडन शमशान घाट पर एक भी हरित क्रिमेशन सिस्टम नहीं लगाया है जबकि बता दिया की वहां 3 सिस्टम काम कर रहे है | 2013 में दो सिस्टम प्राइवेट फर्म ने लगाये थे | नगर निगम का योगदान 0 है |
