मोहक मीडिया देश के कुछ पाक परस्त लोगों द्वारा भारत सरकार से पाकिस्तान से बात करने की सलाह देने वालों की बुद्धि शुद्धि करने के लिए राष्ट्रीय व्यापार मंडल गजप्रस्थ के विधानसभा उपाध्यक्ष राजेश वर्मा के रामनगर स्थित निवास पर आयोजित खाटू श्याम के संकीर्तन में राष्ट्रीय व्यापार मंडल गजप्रस्थ के पदाधिकारी पंडित अशोक भारतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश संदीप त्यागी रसम जिला संरक्षक संजय शर्मा जिला महामंत्री राजेश वर्मा विधानसभा उपाध्यक्ष ने खाटू नरेश श्याम बाबा से करबद्ध प्रार्थना की क्योंकि पाकिस्तान उस कुत्ते की दुम की तरह है जो 12 साल भी नलकी में रहेगी तब भी टेढी ही निकलेगी पाकिस्तान से बातचीत का ना कभी कोई हल निकाला था ना अब निकलेगा हां पाकिस्तान से अगर बातचीत होनी है तो सिर्फ कश्मीर के अवैध कब्जे को खाली करने और उसको वापस भारत को सौंपने पर बात होनी चाहिए
पाकिस्तान ने हमेशा भारत की पीठ में छुरा भोकने का काम किया है आवागमन पाकिस्तान से शुरू होने पर पाकिस्तान से अजहर मसूद हाफिज सईद जैसे हजारों आतंकी भारत में प्रवेश करके आतंकवाद की आग में भारत को जलाने झुलसाने का काम करते हैं
यह लातों के भूत हैं बातों से नहीं मानते हैं पाकिस्तान से बातचीत की सलाह देने वाले तथाकथित नेताओं को राष्ट्रीय व्यापार मंडल पदाधिकारी ने भारत छोड़कर पाकिस्तान जाने की सलाह दी
अगर इन पाकिस्तान परस्त नेताओं को ऐसा लगता है कि पाकिस्तान से बातचीत करके समाधान हो सकता है तो इनको चाहिए वह पहले पाकिस्तान के मदरसो में जो इतिहास की पुस्तक पढ़ाई जा रही हैं उनको स्वयं पढ़ें और पढ़कर के पुस्तको से वह अंश जिसमे हजार साल से पाकिस्तान से भारत से दुश्मनी कर रहा है पाकिस्तान ने भारत पर शासन किया गुलाम रखा आदि
पढवाना बंद करा दें जब तक यह जहर पाकिस्तान अपनी आने वाली नस्लों को परोसता रहेगा तब तक बातचीत की सलाह देने वाले शुतुरमुर्ग जैसा व्यवहार कर रहे हैं या धूर्त कालनेमि बन रहे हैं
इस अवसर पर मुख्य रूप से वेद प्रकाश पाण्डेय, पूजा पांडे, संस्कृति पांडे, समृद्धि पांडे, राजेश वर्मा, रश्मि वर्मा, सार्थक वर्मा, तनिष्का वर्मा, नरेश वर्मा, तरुण वर्मा, बबलू वर्मा,अंकित अंकित शर्मा, कनिका शर्मा, अनीता शर्मा, मधु शर्मा सुनील गुप्ता पिंकी गुप्ता आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे
