मंदिरों के पुजारियों को कड़े प्रशिक्षण की अहम आवश्यकता: कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी

मोहक मीडिया | गाज़ियाबाद – आज यहाँ एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रिय सैनिक संस्था के राष्ट्रिय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा की समस्याओं का समाधान दूसरो में कमी निकालने से नहीं होता बल्कि खुद नए कार्य करने से होता है | हमारे देश को सबसे ज्यादा हानि मंदिरों के स्वामियों और पुजारियों से हुई है जो हमे जिहाद के नाम पर डराते तो रहे परन्तु खुद कुछ नहीं किया |

पुजारियों का आरती के समय 10 मिनट तक प्रतिदिन घंट नाध करने का आवाहन करते कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी , प्रोफ़ेसर एम के शर्मा , ज्ञान सिंह एवं अन्य

जिला अध्यक्ष गौरव सेनानी ज्ञान सिंह ने कहा की पुजारियों ने हमें शिक्षा दी की देश के लिए शहीद हो जाओ – क्यों हो जाऊ मैं शहीद ? मैं तो जिन्दा रहकर देश की सेवा करना चाहता हूँ | धर्म गुरुओ को सिखाना चाहिए था की दुश्मन को शहीद करो |

एम एम एच कोलेज के पूर्व प्राधानाचार्य प्रोफ़ेसर एम के शर्मा ने कहा की इन्ही पुजारियों ने हमें शिक्षा दी की सहनशील बनो – मान लिया सहनशीलता परिवार और समाज में 100% होनी चाहिए | ये व्यक्तिगत चरित्र का हिस्सा है | यह नहीं बताया गया की राष्ट्रिय चरित्र में सहनशीलता शून्य होनी चाहिए | यदि पृथ्वी राज चौहान ने सहनशीलता दिखाते हुए मोहम्मद गोरी को पहले युद्ध में ही माफ़ ना किया होता तो आज हिन्दुस्तान का इतिहास दूसरा होता |

शंकराचार्य के आदेशनुसार गौरव सेनानी राजेन्द्र त्रिपाठी , श्रीमती छाया गुप्ता एवं श्री सुशील गुप्ता को गाज़ियाबाद के निगरानी दस्ते में शामिल किया गया

गौरव सेनानी गणेश दत्त ने बताया की अगर मुसलमान दिन में 5 बार फजर , जोहर , असर , मगरीब और ईशा की नमाज ठीक समय पर पढ़ते है तो यह समय का अनुशासन है | नमाज पढ़ना भी एक मिनी मिलिट्री एक्सरसाइज है |मंदिरों के पुजारियों ने क्या किया ?

हम उपरोक्त सभी स्थितियों का कारण अपने मंदिरों के पुजारियों को मानते है |

श्री राजेन्द्र त्रिपाठी , के के भटनागर , श्रीमती नमिता भल्ला , मोनिका गोयल ,सत्येन्द्र त्यागी , सुशिल कुमार गुप्ता , वी के गर्ग , रजनीकांत , मंजू घई , छाया गुप्ता , पुष्रकर बिष्ट कहा की आज हम राष्ट्रिय सैनिक संस्था की तरफ से आवाहन करते है की अनुशासन , एकता और दुश्मन में भय कायम करने के लिए सभी मंदिरों के पुजारी सुबह शाम आरती के समय 10 मिनट तक केवल घंट नाध करेंगे |

सुमेरु काशी पीठ के शंकराचार्य जगत गुरु नरेंद्र नन्द सरस्वती जी ने पहले ही राष्ट्रिय सैनिक संस्था को लिखित में अधिकृत कर रखा है की जो पुजारी ऐसा नहीं करेंगे उन्हें सैनिक संस्था अनुशासित करेगी ( शंकराचार्य जी का पत्र संलग्न है ) |

आज उपस्थित 16 सदस्यों ने स्वयम होकर जिम्मेदारी ली की उनमे से प्रत्येक 5-5 मंदिरों को शंकराचार्य जी के उपरोक्त आदेश से अवगत कराएगा / कराएगी | आदेशानुसार गाज़ियाबाद जिले के लिए एक निगरानी समिति का गठन किया गया है जिसमे शामिल है : गौरव सेनानी राजेन्द्र त्रिपाठी (9891240165),श्री सुशील कुमार गुप्ता (9718806559),श्रीमती छाया गुप्ता (9350414314) |

पुजारियों का आरती के समय 10 मिनट तक प्रतिदिन घंट नाध करने का आवाहन करते कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी , प्रोफ़ेसर एम के शर्मा , ज्ञान सिंह एवं अन्य

यदि सारे पुजारी एक साथ एक समय पर लगातार 10 मिनट तक घंट नाध करेंगे तो इससे अनुशासन पैदा होगा , एकता बनेगी और दुश्मन में भय भी पैदा होगा |ऐसा करना इसलिए आवश्यक है क्योंकि हम 145 करोड़ होते हुए भी शिकायत ही करते रहते है | शिकायत करना तो कमजोरी की निशानी है | छोटा सा 3 लाख का देश CABO VERDE गाज़ियाबाद के किसी बड़े गाँव की आबादी से भी कम है लेकिन ये देश वर्ल्ड कप फ़ुटबाल चैम्पियनशिप में शामिल हुआ है | भारत ना तीन में ना तेरह में | इसलिए मंदिरों को धर्म का , शक्ति का और एकता का प्रतीक बनाना है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!