मोहक मीडिया | गाज़ियाबाद – लायंस क्लब की 6 महिलाओ ने राष्ट्रिय सैनिक संस्था के राष्ट्रिय अध्यक्ष वीर चक्र चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी को राखी बाँधी | राखी बांधते हुए श्रीमती नीतू त्यागी ने कहा की हमें अब एहसास हो रहा है की फौज का पूर्व सैनिक किसी शहीद से कम नहीं है | कारण यह है की वह अपने सेवा काल के दौरान कभी ना कभी सियाचिन , राजस्थान , कच्छ जैसी विषम परिस्थितियों में रहा है और कभी न कभी दुश्मन और मौत के साये में भी रहा है | इसलिए हमे लीक से हटकर और अपेक्षा से ज्यादा अपने पूर्व सैनिको का भी सम्मान करना चाहिए |
लायंस क्लब की श्रीमती बबिता गर्ग , कुसुम करवा , वैशाली बाथला , मोनिका गर्ग ने कहा की हमें फौज की कुर्बानियों के बारे में जो जानकारी हमारे विधालयो से या हमारे परिवारों से मिलनी चाहिए थी वो हमें कारगिल और सिंदूर के बारे में टेलीविजन से मिली है |
श्रीमती पूनम गर्ग , रश्मि अग्रवाल , प्रभा सिंह सहित सभी ने कर्नल त्यागी को राखी बाँधते हुए कहा की आप लोगों की वजह से हमारा अस्तित्व बचा हुआ है , हमे तो शहीद सिपाहियों के लिए श्राद्ध करना चाहिए |

शहीद नायक रत्न सिंह की पत्नी लीलावती , शहीद राजीव शिशोदिया के पिता श्री शीशपाल शिशोदिया , शहीद सुबेदार राजपाल सिंह की पत्नी श्रीमती सरोज देवी के परिवारों को ना केवल सम्मानित किया गया बल्कि प्रत्येक परिवार को एक तरह से गोद भी लिया गया | एक एक महिला ने एक एक परिवार से वादा किया की हम हर दुःख सुख में आपके साथ रहेंगे , आपको अकेलापन महसूस नहीं होने देंगे , साथ मिलकर त्यौहार मनायेंगे और स्वेच्छा से सहयोग भी करेंगे |
शहीद नायक रत्न सिंह की पत्नी लीलावती के परिवार को वैशाली बाथला , शहीद राजीव शिशोदिया के पिता श्री शीशपाल शिशोदिया के परिवार को श्रीमती मोनिका गर्ग और शहीद सुबेदार राजपाल सिंह की पत्नी श्रीमती सरोज देवी के परिवार को दिव्या त्यागी ने एक तरह से आज गोद लेकर एक नई प्रथा की शुरुआत की है |
