शिक्षक दिवस के अवसर पर कमल पब्लिक स्कूल, सेवानगर, गाजियाबाद, विद्यालय परिसर में शिक्षकों को किया सम्मानित

मोहक मीडिया। शिक्षक दिवस के अवसर पर कमल पब्लिक स्कूल सेवानगर, मेरठ रोड गाजियाबाद, विद्यालय परिसर में शिक्षकों को सम्मानित किया एवं इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी छात्रों एवं प्रतिभागियों को स्थानीय पार्षद श्री जय किशन पाल जी ने पुरस्कार एवं प्रतिभागी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

आदर्श शिक्षक ज्योति एवं तन्वी को शिक्षक सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया। विजेता छात्रों में इमला, श्रुति लेख, ड्राइंग,फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में आर्यन राज, अनन्या गौतम, पंखु,मानवी, श्रद्धा, स्नेहा, सोना,शिवांश रचित,आराध्या,अमन गौर,योगासन, सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में रुद्र, गौरव,मानवी, दिशा को पुरस्कार एवं प्रतिभागी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागी प्रमाण पत्र वितरित किए गए इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजवीर सिंह, प्रधानाचार्य कमलेश सिंह, शिक्षक शशि, वैशाली, शैफाली,सिमरन,निशा, अभिभावक गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!