मोहक मीडिया । गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित चार्म्स कैसल के डायरेक्टर एवं राष्ट्रीय व्यापार मंडल के मेरठ मंडल अध्यक्ष अजय सिंघल का जन्मदिन राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सहयोगियों ने सादगी और आत्मीयता के साथ मनाया। इस अवसर पर राधा रानी का स्मरण करते हुए सभी ने राधा अष्टमी की भी शुभकामनाएं दीं और केक काटकर जन्मदिन समारोह मनाया।

अजय सिंघल ने जन्मदिन के अवसर पर सर्वप्रथम अपनी माताजी का आशीर्वाद लिया और अपने जीवन में प्राप्त सभी उपलब्धियों को माताजी के चरणों में समर्पित करते हुए उन्हें केक खिलाया। इसके बाद उन्होंने चार्म्स कैसल के स्टाफ एवं राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ केक काटा।
राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष श्री बालकिशन गुप्ता, पार्षद एवं राष्ट्रीय सचिव श्री प्रदीप चौधरी, पंडित अशोक भारतीय, राजीव अग्रवाल, विशाल जैन, शरद गुप्ता, आशु पंडित, लवलेश गर्ग एवं रितेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने अजय सिंघल के कॉर्पोरेट कार्यालय एवं मॉल पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अजय सिंघल ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर माताजी का आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए सबसे बड़ा सौभाग्य है। आज मेरे दोनों बेटे अपने परिवार से मिले संस्कार के साथ अपने व्यापार एवं संस्थान के लिए नित नए नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। जिसके लिए मैं अपनी मां और धर्मपत्नी एम डी अनीता सिंघल को सारा श्रेय देता हूं। उन्होंने कहा कि जीवन में मिली हर सफलता में परिवार, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों का महत्वपूर्ण योगदान है। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के साथियों द्वारा स्नेहपूर्वक दी गई शुभकामनाओं के लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।
बालकिशन गुप्ता ने कहा कि अजय सिंघल एक कर्मठ, सरल एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए व्यक्तित्व हैं। उन्होंने उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन व्यापारिक समाज को निरंतर मिलता रहे।
पार्षद एवं राष्ट्रीय सचिव राष्ट्रीय व्यापार मंडल प्रदीप चौधरी ने कहा कि अजय सिंघल ने अपने व्यवहार, कार्यशैली और सामाजिक जुड़ाव से व्यापार जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि राधा अष्टमी के पावन अवसर पर राधा रानी का स्मरण करते हुए मनाया गया यह जन्मदिन समारोह प्रेम, आशीर्वाद और आत्मीयता का सुंदर संगम रहा। उन्होंने अजय सिंघल को दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में चार्म्स कैसल के स्टाफ ने भी अजय सिंघल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। आयोजन पूरे समय सादगी, पारिवारिक आत्मीयता और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
