मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

मोहक मीडिया। मुख्यमंत्री आवास, 5 कालिदास मार्ग, लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में प्रमुख सचिव राजेश कुमार सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही। इस दौरान विभाग की प्रस्तावित कार्ययोजना, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा दिव्यांगजन सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

माननीय मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश के दिव्यांगजनों के सर्वांगीण विकास, आत्मनिर्भरता एवं सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने हेतु विभाग निरंतर प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!