गंगा दशहरा पर शरबत वितरण से राहगीरों को मिली राहत, राष्ट्रिय सैनिक संस्था गोविंदपूरम मंडल के पदाधिकारियो व सदस्यों ने लगाया छबील

मोहक मीडिया। गाजियाबाद गंगा दशहरा के पावन अवसर पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था, गोविंदपुरम मंडल द्वारा सामाजिक सेवा का अनुकरणीय कार्य किया गया। संस्था ने आकाश नगर, मंगल बाजार रोड पर छबिल लगाकर राहगीरों और स्थानीय लोगों को ठंडा मीठा शरबत वितरित किया।

तीव्र गर्मी के बीच शरबत वितरण से लोगों को काफी राहत मिली। राहगीरों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक पर्वों पर इस तरह की सेवा कार्य समाज में आपसी सौहार्द बढ़ाते हैं।

गंगा दशहरा के दिन शीतल पेय, जल और शरबत का वितरण सनातन परंपरा का हिस्सा है, जिसे गोविंदपुरम मंडल ने पूरी निष्ठा से निभाया।

इस अवसर पर धीरेंद्र त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश शर्मा , गौरव सेनानी राजवीर नागर प्रधान ,जिले सिंह तेवतिया ,गौरव सेनानी ओम पाल सिंह , अजय तोमर , उदय वीर दरोगा , दिनेश , नानक चंद और शिव कुमार शर्मा सहित संस्था के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर श्रद्धालुओं को शरबत पिलाया और गंगा मैया की पूजा कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि आगे भी सामाजिक और धार्मिक अवसरों पर इस प्रकार के सेवा कार्य जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!