नौतपा की तपिश से यूपी बेहाल

आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है और इसके साथ ही मौसम के तेवर बेहद तल्ख हो गए हैं। प्रदेश के 10 जिलों में भीषण लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। बांदा रविवार को सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुंदेलखंड समेत दक्षिणी यूपी में गर्मी चरम पर है।

प्रयागराज, झांसी और आगरा में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया

राजधानी लखनऊ में भी तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ

मौसम विभाग ने 2 जून तक भीषण गर्मी और लू चलने की चेतावनी दी है

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर और प्रतापगढ़ में रेड अलर्ट जारी

मिर्जापुर और चंदौली के आसपास के इलाकों में भी हालात गंभीर

वहीं पूर्वांचल के 14 जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है

प्रदेश के 23 जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है

कह सकते हैं कि नौतपा की शुरुआत के साथ ही यूपी में गर्मी अब लोगों की मुश्किलें और बढ़ाने वाली है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!