मोहक मीडिया | 21 सितम्बर 2026 , एम सी ई एम ई , ऑडिटोरियम , मिलिट्री कॉलेज ऑफ़ इलेक्ट्रोनिक्स एंड मेकेनिकल इन्जिनेयरिंग , सिकंदराबाद , तेलंगाना – आज यहाँ राष्ट्रीय सैनिक संस्था का 19वां राष्ट्रिय अधिवेशन विकसित भारत @ 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साक्षी मानते हुए देश के वीर पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और राष्ट्रभक्त नागरिकों ने संकल्प लिया की हम स्कुलो में प्रारम्भिक सैनिक प्रशिक्षण कराने पर पूरी ताकत लगा देंगे |

पहले सत्र के मुख्य अतिथि माननीय श्री शिव प्रताप शुक्ला , राज्यपाल तेलंगाना ने बताया की विकसित भारत 2047 का सपना हमारे वीर जवानों के बिना अधूरा है। देश का सैनिक केवल सीमा पर ही नहीं, समाज में भी अनुशासन और देशभक्ति का प्रतीक है। राष्ट्रीय सैनिक संस्था जो कार्य कर रही है, वह वास्तव में राष्ट्र निर्माण का कार्य है। मैं इस मुहिम में हर संभव सहयोग के लिए तैयार हूँ।”

राष्ट्रिय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जिनकी वजह से आजादी मिली वो चाहते थे की देश में प्रदेश युवा को कम से कम एक वर्ष का सैनिक प्रशिक्षण दिया जाए | भारत की सरकारे ऐसा नहीं कर पाई | राष्ट्रिय सैनिक संस्था ने इस दिशा में एक कदम बढाया है | स्कुलो में 15 दिन का प्रारम्भिक सैनिक प्रशिक्षण देने का सिलेबस तैयार किया है | प्रत्येक टोपिक पर लेशन प्लान बनाये है और अब तक मुज्जफरनगर , जबलपुर और गाज़ियाबाद में 6 प्रारम्भिक सैनिक प्रशिक्षण के कोर्स संचालित किये है |
कार्यक्रम के संयोजक और राष्ट्रिय सैनिक संस्था के तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष मेजर जनरल श्रीनिवासन ने कहा की जिस बच्चों को प्रारम्भिक सैनिक प्रशिक्षण दे दिया जायेगा वो सरकारी संपत्ति को ना तो जलाएंगे और ना तो जलाने देगा और वह एक अच्छा नागरिक और एक अच्छा सैनिक बनने के लिए तैयार हो जाएगा |

विश्व शान्ति केंद्र के संस्थापक आचार्य डा लोकेश मुनि जी ने बताया की राष्ट्रिय सैनिक संस्था राष्ट्रिय एकीकरण और चरित्र निर्माण पर 25 वर्ष से काम कर रही है | ऐसी संस्था अमेरिका में होती तो वहां के अध्यक्ष जो विडन को मुझसे पूछना ना पढता की गन क्लचर कैसे ख़त्म किया जाये ?
ऐयर फ़ोर्स एकेडमी के कमांडेंट एयर मार्शल राहुल भसीन , प्रोफ़ेसर डा नीलम पवार , लाइफ स्पेन के चमात्कारिक लीडर श्री नरेंद्र राम नम्बुला और बी आई के चीफ जनरल मेनेजर श्री निलेश द्रिवेदी ने भी अपने विचार व्यक्त किये |
मेजर जनरल अलोक बेरी ने बताया की भारत में आज राष्ट्रिय सैनिक संस्था के अलावा दूसरा कोई संगठन राष्ट्रिय स्तर पर नहीं है | जो केवल राष्ट्रिय एकीकरण और चरित्र निर्माण की बात करता है |
नागालैंड के प्रदेश अध्यक्ष डिंगाम्बू ने बताया की विकसित भारत 2047 तभी संभव है जब नार्थ ईस्ट की 7 बहने की पर्याप्त देखभाल की जाएगी |
अरुण फौजी (बिहार) आरपी जोशी (हिमाचल प्रदेश) , गौरव सेनानी गोपू रमना रेड्डी (तेलंगाना) डॉ. योगेश राज श्रीवास्तव (तेलंगाना) कर्नल सोलोमन एस मेरुगु (तेलंगाना), मेजर जनरल एन बी पटेल को उत्कृष्ट देश भक्ति पदक से सम्मानित किया |
इस अवसर पर पुणे से श्रीमती अमृता भारती , जामनगर से ऐयर कमोडोर सुरेन्द्र सिंह त्यागी , दिल्ली से देश भक्त वेद प्रकाश एवं देश के प्रत्येक कोने से चुने हुए गणमान्य और विशेष करीब 400 डेलिगेट्स ने “ जय हिन्द “ बोलने और बुलवाने की प्रतिज्ञा भी ली |
