मोहक मीडिया | राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित अशोक भारतीय व रिटायर्ड आईएएस ओमवीर वीरवाल ने बंगाल चुनाव में अनवरत जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले गजप्रस्थ के सांसद अतुल गर्ग व सदर सीट से विधायक संजीव शर्मा को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी| गोमुख से गंगा सागर तक भाजपा का परचम लहराने की देशभर के कार्यकर्ताओ को बधाई दी| शीर्ष नेत्रत्व ने जिस प्रकार सांसद अतुल गर्ग की रणनीति पर भरोसा जताते हुए उन्हें पश्चिम बंगाल में जमीनी स्तर पर कार्य करने के लिए भेजा वह प्रशंसनीय है शीर्ष नेतृत्व को इसका बारंबार आभार व्यक्त करते हैं|

गजप्रस्थ निवासी बालकिशन गुप्ता ने ममता बनर्जी की बुद्धि शुद्धि के लिए मां गंगा से की प्रार्थना
बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद बंगाल में 15 साल राज करने वाली निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सत्ता से ममता छोड़ने को शायद तैयार नहीं है इसीलिए पत्रकार वार्ता में ममता बनर्जी जी ने अपने इस्तीफा न देने की घोषणा पर गजप्रस्थ से चलकर बृजघाट गजमुक्तेश्वर मां गंगा के तट पर पधारे राष्ट्रीय व्यापार मंडल पदाधिकारी जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता के नेतृत्व में पंडित अशोक भारतीय उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष, आशु पाठक जिला महामंत्री, अमित शर्मा आदि ने दिनांक 6 मई 2026 दिन बुधवार को ब्रजघाट मां गंगा की धारा के बीच ममता बनर्जी की बुद्धि की शुद्धि के लिए मां गंगा की पूजा अर्चना की तथा ममता बनर्जी से सत्ता का मोह त्यागने की करबद्ध निवेदन किया कि किसी विपक्षी नेता की बहकावे मे आकर चुनाव में हारने के बाद शांतिपूर्ण सत्ता हस्तांतरण की लोकतांत्रिक परिपाटी को बनाये रखें|

विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में हिंसा के जरिए संवैधानिक व्यवस्था को नष्ट न करें शायद ममता बनर्जी सत्ता पर जबरदस्ती काबिज रहकर अपने कार्यकाल में हुए घोटाले की फाइलों पर कब्जा करना चाहती हैं |भाजपा नेताओं की हत्या के लिए भी ममता बनर्जी से माफी मांगने की अपील की तथा अपनी स्वयं की व अपने दल की रोहिंग्या बंग्लादेशी घुसपैठियो से प्रेम सहित मुस्लिम तुष्टिकरण के कारण हार पर मंथन करके भविष्य में अपने राजनीति को कलंकित न करने की ममता बनर्जी से अपील की|
गंगोत्री से गंगासागर पहुंची भाजपा को बधाई देते हुए बदले की भावना न रखकर बदलाव के लिए काम करने की माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के लिए सराहना करते हुए मां गंगा से मोदी जी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए बदलाव के लिए काम करने का निवेदन किया तथा मां गंगा के तट पर पूजा अर्चना करते हुए ममता बनर्जी से इस्तीफा देने की प्रार्थना तथा मां गंगा से उनकी दूषित बुद्धि को शुद्ध करने का निवेदन किया |
