मोहक मीडिया, तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही थलपति विजय एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे हैं.
सीएम विजय ने अब राज्य में धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और बस स्टैंडों के पास चल रही 717 सरकारी शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है.
मुख्यमंत्री विजय ने अपने आदेश में कहा कि राज्य में धार्मिक स्थलों, स्कूल, कॉलेज और बस स्टैंड के 500 मीटर के दायरे में आने वाली सभी शराब की दुकानों को बंद किया जाएगा.
तमिलनाडु राज्य विपणन निगम को इन दुकानों को अगले दो सप्ताह के भीतर हटाने का निर्देश दिया गया है
