माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका (नौसेना शौर्य संग्रहालय के द्वितीय चरण) का लोकार्पण संपन्न

माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका (नौसेना शौर्य संग्रहालय के द्वितीय चरण) का लोकार्पण संपन्न हुआ।

यह वाटिका भारतीय नौसेना के अदम्य साहस, समर्पण तथा आधुनिक तकनीकी दक्षता को समर्पित है।

नौसेना शौर्य संग्रहालय एवं वाटिका देशभक्ति की भावना को और सशक्त करेंगे तथा भारतीय सशस्त्र बलों की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। यह पहल युवाओं में राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान की भावना को और सुदृढ़ करेगी।

जब हमारे वीर सैनिक राष्ट्र की सुरक्षा के लिए समर्पण, साहस और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, तब प्रत्येक नागरिक का दायित्व बनता है कि वह उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!