सांसद महेश शर्मा ने गाँव सलारपुर नोएडा में किया बारातघर निर्माण कार्य का शिलान्यास

मोहक मीडिया । गाँव सलारपुर नोएडा में क्षेत्रवासियों की सामाजिक एवं सामुदायिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सांसद महेश शर्मा ने बारातघर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह निर्माण स्थानीय लोगों को विभिन्न सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों हेतु बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा।

इस अवसर पर माननीय विधायक पंकज सिंह, नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान तथा भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता बंधुओं की उपस्थिति रही


मुख्य शिलान्यास:

1.आंतरिक सड़कें व नालियां: ₹3 करोड़ 77 लाख की 33 हजार की लागत से 20 से अधिक आंतरिक सड़कें, जलनिकासी नालियां, जाल और कलवर्ट का निर्माण कार्य।

2. सामुदायिक केंद्र: ₹3 करोड़ 6 लाख 58 हजार की लागत से बनेगा शानदार डबल स्टोरी सामुदायिक केंद्र।

3. सुरक्षा दीवार: ₹2 करोड़ 13 लाख 71 हजारकी लागत से गांव के पीछे बड़े नाले पर बनेगी आरसीसी (RCC) दीवार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!