मोहक मीडिया। दिल्ली से सटे गाजियाबाद की मुरादनगर गंगनहर में लगातार लोगों के डूबने की घटनाएं और उनकी मौतों के साथ वह डर और रहस्य भी लौट आया है, जो वर्षों से इस नहर के साथ जुड़ा हुआ है। पिछले एक महीने में 10 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद एक बार फिर पुराने सवाल तैरने लगे हैं। इन्हीं घटनाओं को लेकर गाजियाबाद शहर विधायक संजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक महीने में यहां जिस तेजी से मौतों का सिलसिला एक बार फिर बढ़ा है, उसने कई साल पुराना डर दोबारा जिंदा कर दिया है। लगातार हो रही घटनाओं ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर समस्या सिर्फ लापरवाही की है या इसके पीछे कोई साजिश है।

