12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘रन फॉर योग’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने की सहभागिता

मोहक मीडिया। देहरादून में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘रन फॉर योग’ कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री धामी ने सहभागिता की। इस दौरान ‘रन फॉर योग’ का फ्लैग ऑफ कर बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर रहे युवाओं के उत्साहवर्धन हेतु उनके साथ दौड़ भी लगाई।

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री धामी ने कहा “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नेतृत्व और उनके प्रयासों से योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, संतुलित मन और सकारात्मक जीवन का आधार है। आइए, हम सभी योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दें।”

इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, माननीय विधायक विनोद चमोली, महापौर सौरभ थापलियाल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!