मोहक मीडिया। ग़ाज़ियाबाद पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी की मूर्ति के अनावरण के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुरादनगर विधानसभा का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी इंतजाम रहे।मंच पर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री ने राजपाल त्यागी की मूर्ति का अनावरण किया इस दौरान उनके बेटे विधायक अजीत पाल त्यागी, बड़े बेटे गिरीश पाल त्यागी समेत परिवार के अन्य लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के मंच पर पहुंचते ही भीड़ ने नारेबाजी की।

माननीय मुख्यमंत्री योगी की गरिमामयी उपस्थिति में स्वर्गीय श्री राजपाल त्यागी जी (पूर्व कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) की प्रतिमा का अनावरण संपन्न हुआ।

इस मौके पर माननीय मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “यह केवल एक प्रतिमा का अनावरण नहीं, बल्कि जनसेवा, सादगी, संघर्ष और समाज के प्रति उनके आजीवन समर्पण को नमन करने का पावन अवसर है। उनका आदर्श जीवन और जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।
इस गरिमामयी अवसर पर उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों एवं जनसमुदाय का हृदय से आभार।जब अच्छे जनप्रतिनिधि चुनकर आते हैं और उनमें निर्णय लेने का सामर्थ्य होता है, तब विकास की प्रक्रिया मजबूती के साथ आगे बढ़ती है।”


जनपद वासियों को हार्दिक बधाई
जनपद गाजियाबाद में आज मुरादनगर एवं मोदीनगर विधान सभा क्षेत्रों हेतु ₹868 करोड़ से अधिक लागत की 90 जनहितकारी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। साथ ही, उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. राजपाल त्यागी जी की प्रतिमा का अनावरण हुआ।

इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लैपटॉप, चेक, चाबी एवं प्रशस्ति-पत्र भी वितरित किए।

रात को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी बहन से मिलने के लिए उनके राजनगर एक्सटेंशन स्थित एमजीआई घरौंदा सोसायटी पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोसायटी में पहुंचने पर निवासियों ने जय श्रीराम और योगी योगी के नारे लगाए। बहन पुष्पा से मुलाकात कर वापस लौटने लगे तो सोसायटी के लोगों और बच्चों ने उनके साथ फोटो खिंचवाने का अनुरोध किया तो मुख्यमंत्री ने उनके साथ फोटो खिंचवाए।
लगभग 45 मिनट तक वह सोसायटी में रहे। इसके बाद रात्रि विश्राम के लिए जीटी रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां पर उनके भोजन का प्रबंध किया गया था।
