सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए कारगिल विजय दिवस फुटबॉल टूर्नामेंट 2026

मोहक मीडिया। महामाया स्टेडियम, ग़ाज़ियाबाद, राष्ट्रीय सैनिक संस्था स्पोर्ट्स विंग एवं स्टेपओवर अकादमी द्वारा ईशान त्यागी के नेतृत्व में आयोजित कारगिल विजय दिवस फुटबॉल टूर्नामेंट का तीसरा संस्करण आज महामाया स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। इस वर्ष टूर्नामेंट में 19 स्कूली टीमों(13 बालक व 6 बालिका) ने हिस्सा लिया, जिसमें कुल 160 विद्यार्थियों ने 2 दिनों तक चले इस आयोजन में कुल 32 मुकाबले खेले। इस वर्ष टूर्नामेंट में पहली बार बालिका टीमों ने भी हिस्सा लिया, जो इस पहल के लिए एक ऐतिहासिक अवसर रहा।

फ़ुटबाल बालिका टीम के साथ राष्ट्रिय सैनिक संस्था के पदाधिकारी

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. ऋचा सूद रहीं, जिन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें खेल भावना, अनुशासन और निरंतर प्रयास के महत्व पर प्रेरित किया।

राष्ट्रीय सैनिक संस्था के गौरव सेनानी ज्ञान सिंह,चंदन सिंह,गणेश दत्त,ॐ पाल,वी पी शर्मा,प्रधान जी,राजेंद्र त्रिपाठी,पाण्डेय जी, डी के दास ,देश भक्त पुष्कर भीष्ट,अजय कुमार एवं अन्य सदस्यों ने बालिका वर्ग के बच्चों को सम्मानित किया :

विजेता फ़ुटबाल टीम को सम्मानित करती राष्ट्रिय जेवलिन थ्रो विजेता श्रीमती ऋचा सूद साथ में है शहीद लांस नायक ओम प्रकाश सिंह , शहीद नायक चमन सिंह , शहीद नायक रतन सिंह के परिवार

शहीद नायक ओम प्रकाश के नाम पर बेस्ट गोल कीपर की ट्रॉफी गांधी नगर की महिला सुश्री आशु को दी गई ।

शहीद नायक चमन सिंह के नाम पर हाइयर गोल की ट्रॉफी सी एस मधुबन बापू धाम की अंजली को दी गई ।

शहीद यशपाल के नाम पर बेस्ट मिड फील्डर की ट्रॉफी सी एस मधुबन बापू धाम की आरुषि को दी गई ।

शहीद नायक रत्न सिंह के नाम पर बेस्ट डिफेंडर की ट्रॉफी अर्थला कंपोजिट स्कूल की पिंकी को दी गई।

मधुबन धाम की महिला टीम पहले नम्बर पर ,बिहारी पूरा की महिला टीम दूसरे नम्बर पर और अर्थला की महिला टीम तीसरे नम्बर पर

पुरुष फुटबॉल में पहला स्थान मधुबन बापू धाम,दूसरा स्थान लाल क्वाटर,तीसरा गांधीनगर स्कूल |

बालिकाओं की फ़ुटबाल टीम को सम्मानित करते राष्ट्रिय सैनिक संस्था के गोविन्दपुरम इकाई के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट वी पी शर्मा और फ़ुटबाल टूर्नामेंट के संयोजक श्री ईशान त्यागी एवं अन्य

पिछले 3 सालो से चल रहे इस फ़ुटबाल प्रतियोगिता में बच्चों को स्पोर्ट्स किट देना , उन्हें प्रशिक्षित करना , उनका लाना ले जाना , उनको रिफ्रेस्मेंट देना आदि का काम आई आई टी दिल्ली के पास आउट और राष्ट्रिय सैनिक संस्था के स्पोर्ट्स विंग के राष्ट्रिय संयोजक श्री ईशान त्यागी द्वारा निरंतर किया जा रहा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!