मेड सर्वेंट को बीमा कवर,पुलिस वेरिफिकेशन,स्वास्थ सुरक्षा,मैटरनिटी लीव देने की जिम्मेदारी भवन स्वामी की होगी

27 मई 2026, सेंट्रल पार्क, मॉडल टाउन ईस्ट, गाजियाबाद : आज यहां घरेलू कामगार समिति ( पंजीकृत ) की एक बैठक आयोजित की गई ।

समिति की मुख्य सलाहकार प्रोफेसर नीलम पवार ने कहा की भवन स्वामियों की जिम्मेदारी है की वो अपने यहां काम करने वाली मेड सर्वेंट को स्वास्थ सुरक्षा,बीमा कवर,पुलिस वेरिफिकेशन,मैटरनिटी लीव आदि दें । उन्होंने कहा मेड सर्वेंट समाज का सबसे निचला वर्ग है । राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने इसे संगठित करने के लिए इनका सोसायटीज एक्ट 1860 में पंजीकरण करवाया है | उन्होंने सभी मेड्स सर्वेंट को यकीन दिलाया की आज से वो अपने आप को अकेला और कमजोर ना समझे | हम उनके साथ है | उन्होंने मेड्स सर्वेंट से यह भी कहा की वो अपना आचरण स्वच्छ रखें | चोरी चकारी, गन्दगी फैलाना या बुरी भाषा में बात करना आदि का त्याग करें |

मेड्स सर्वेंट के अधिकारों के बारे में जानकारी देती प्रोफ़ेसर नीलम पवार एवं कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी | साथ में है मोनिका कश्यप , कोमल कश्यप , आरती देवी एवं अन्य

घरेलू कामगार समिति की अध्यक्षा सुश्री मोनिका कश्यप , सचिव श्रीमती आरती देवी और कोषाध्यक्ष श्रीमती कोमल कश्यप ने सभी मेड्स सर्वेंट को 10 रूपये सालाना की सदस्यता ग्रहण करवाई और उनका आवाहन किया की वो नए सदस्य जोड़े |

घरेलू कामगार समिति की सदस्यों को संबोधित करती प्रोफ़ेसर नीलम पवार साथ में है कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी एवं अन्य

कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने बताया की राष्ट्रिय सैनिक संस्था ने घरेलू कामगार समिति का पंजीकरण इसलिए करवाया है ताकि समाज के इस कमजोर वर्ग को अपनी एकत्रित आवाज उठाने का अवसर मिल सकें | अधिकतर लोग अपनी प्रगति के अनुपात में अपनी मेड्स सर्वेंट का वेतन नहीं बढाते | इस सामाजिक बुराई के खिलाफ आवाज उठाने के लिए घरेलू कामगार समिति का घटन किया गया | उन्होंने सभी मेड्स सर्वेंट को यकींन दिलाया की आने वाले दिन उनके लिए पहले से बेहतर होंगे |

घरेलू कामगार समिति के सदस्यों को उपहार भेट करती प्रोफ़ेसर नीलम पवार साथ में है कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी

इस अवसर पर पिंकी , सोनिया , चन्द्रावती , गीता , मोनिका कश्यप , रामकली , कोमल कश्यप , ज्योति , रंजना देवी , मेनका , राज कली , मंजू देवी , कौशल्या देवी , संतोष , शहनाज , इंद्रसन देवी ,संध्या , मनीषा , प्रियंका , गुडिया देवी , मुश्कान , राजकली देवी , चांदनी , ममता , सुनीता देवी , रसना देवी , आरती , आशा , हर्शी , रीना , किरण , विजय , धर्मा , रेखा , नीतू , प्रियंका , सूरज कला देवी , आरती देवी , दीपा , ममता शर्मा , संगीता देवी के साथ साथ सभी उपस्थित मेड्स सर्वेंट को उपहार भी भेंट किये गए | सभी मेड्स सर्वेंट ने ख़ुशी जताई की कम से कम किसी ने तो हमारे बारे में सोचा है |

मोनिक कश्यप – (9582810076)
अध्यक्ष , घरेलू कामगार समिति

आरती देवी
सचिव , घरेलू कामगार समिति

कोमल
कोषाध्यक्ष,घरेलू कामगार समिति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!