जस्टिस प्रकाश प्रभाकर (रिटायर्ड) की अध्यक्षता में हाईलेवल कमेटी का गठन. जनगणना आयुक्त कमेटी के सदस्य होंगे. रिटायर्ड आईएएस दुर्गा शंकर मिश्रा, रिटायर्ड आईपीएस बालाजी श्रीवास्तव सदस्य होंगे.
गृहमंत्री अमित शाह का बयान- घुसपैठ और अन्य कारणों से Unnatural Demographic Change किसी भी राष्ट्र के वर्तमान व भविष्य के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है. इस चुनौती से निपटने के लिए हाईलेवल कमेटी का गठन. गृहमंत्री अमित शाह का बयान-
यह कमेटी, अवैध प्रवास और अन्य असामान्य कारणों से पूरे भारत में हो रहे demographic changes का व्यापक मूल्यांकन करेगी और धार्मिक एवं सामाजिक समुदायों के स्तर पर असामान्य जनसंख्या परिवर्तनों के pattern का विश्लेषण करेगी तथा इसका सुनियोजित और समयबद्ध समाधान प्रस्तुत करेगी.

