मोहक मीडिया। मुजफ्फरनगर के मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के भोपा स्थित हरी कुंज कॉलोनी के निवासी तथा श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अधिकारी शिवदत्त प्रजापति जी देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए।
उनके शहादत की खबर मिलते ही कस्बा भोपा एवं पूरे मीरापुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ । हर आंख नम है और हर देशवासी को उनकी इस महान शहादत पर गर्व है। देश की सीमा की रक्षा में उनका यह सर्वोच्च बलिदान सदैव याद रखा जाएगा।
माँ भारती की रक्षा के लिए आपका सर्वोच्च बलिदान सदैव राष्ट्र को गौरवान्वित करता रहेगा। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें
शत-शत नमन, नम आंखों से विनम्र भावभीनी श्रद्धांजलि!
जय हिंद।
जनपद मुजफ्फरनगर के गाँव भोपा के मूल निवासी एवं सीमा सुरक्षा बल (BSF) में एएसआई के पद पर बारामुला (श्रीनगर) में तैनात वीर शहीद श्री शिवदत्त प्रजापति जी की शहादत के उपरांत उनके परिजनों द्वारा दिए जा रहे धरने में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान जी ने पहुँचकर उनसे भेंट की तथा उनकी भावनाओं को गंभीरता से सुना।

इस दौरान BSF के वरिष्ठ अधिकारियों एवं स्थानीय प्रशासन से विस्तृत वार्ता कर शहीद परिवार की मांगों के शीघ्र एवं सम्मानजनक समाधान का आग्रह किया।
वही मंत्री जी द्वारा शहीद के परिजनों को गृह मंत्री माo अमित शाह जी से मिलनवाने ओर उचित जांच करवाने के आश्वासन पर सकारात्मक आश्वासन मिलने के उपरांत परिजनों ने धरना समाप्त किया
,
