मोहक मीडिया। गाजियाबाद में कांवड़ियों पर आसमान से अब होगी पानी के साथ-साथ फूलों की बारिश।
सावन शिवरात्रि से एक दिन पहले 10 अगस्त को हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों पर योगी सरकार के निर्देश पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी।
मुख्य केंद्र रहेगा प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर। इसके अलावा मुरादनगर गंगनहर घाट (छोटा हरिद्वार) और अन्य प्रमुख कांवड़ मार्गों पर भी फूल बरसाए जाएंगे।
सुबह करीब 8:30 से 9:15 बजे तक हेलीकॉप्टर गाजियाबाद के आसमान में मंडराएगा और शिवभक्तों पर फूलों की वर्षा करेगा।
10 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सावन की कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद में शिवभक्त कांवड़ियों का से पुष्पवर्षा कर स्वागत करेंगे। इस बार जिले में दो स्थानों को इसके लिए चिन्हित किया गया है। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं और सुरक्षा, समेत सभी व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा के लिए जिले में दो प्रमुख स्थान तय किए गए हैं। पहला स्थान श्री दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर होगा, जहां बड़ी संख्या में कांवड़िए जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। दूसरा स्थान मुरादनगर गंग नहर स्थित कांवड़ मार्ग रहेगा, जहां से गुजरने वाले शिवभक्तों पर भी हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। दोनों स्थानों पर आवश्यक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
