मोहक मीडिया । उत्तर प्रदेश सरकार में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आदरणीय धर्मवीर प्रजापति को मोहक मीडिया की ओर से जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक मंगलमय शुभकामनाएं, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।

ब्रह्माजी के मानस पुत्र एवं प्रजापति समाज के आराध्य गुरु महाराजा दक्ष प्रजापति जी की पावन जयंती के अवसर पर जी.आई.सी. ग्राउंड स्थित महाराजा दक्ष चौक पर धर्मवीर प्रजापति उत्तर प्रदेश सरकार में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने मुख्य अतिथि के रूप में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धापूर्वक नमन कर भव्य बाइक रैली का शुभारंभ किया, यात्रा एम.जी. रोड होते हुए सूरसदन सभागार, आगरा तक संपन्न हुई।

धर्मवीर प्रजापति ने सभी को मंगलमय शुभकामनाए देते हुए कहा “रैली में उमड़ा समाज का अभूतपूर्व जनसैलाब, उत्साह, अनुशासन एवं एकजुटता हमारी गौरवशाली परंपरा, सामाजिक समरसता का प्रेरक संदेश है। इस भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने वाले समस्त स्वजातीय बंधुओं, आयोजकों एवं सभी सहभागी जनों का हृदय से आभार एवं अभिनंदन। आप सभी को मंगलमय शुभकामनाए।”
दक्ष प्रजापति सेवा समिति गाजियाबाद के तत्वाधान में रामलीला मैदान कवि नगर, गाजियाबाद से दक्ष जयंती शोभा यात्रा का शुभारंभ होकर धूमधाम से शोभायात्रा रिवेरा फॉर्म हाउस इंद्र गढी पहुंचने पर मंच पर अतिथियों का सम्मान एवं प्रसाद (भंडारा) के साथ समापन हुआ ।

प्रजापति समाज के आराध्य गुरु महाराजा दक्ष प्रजापति जी की पावन जयंती के शुभ अवसर पर गाजियाबाद में आयोजित भव्य शोभायात्रा में अंजू प्रजापति (सदस्य, राज्य महिला आयोग उ.प्र. I राष्ट्रीय उपाध्यक्ष(महिला प्रकोष्ठ), अ.भा. प्रजापति कुम्भकार महासंघ) ने मुख्य अतिथि के रूप में भगवान महाराजा दक्ष प्रजापति जी के पूजन एवं माल्यार्पण कर विधिवत शुभारंभ किया।

पूजन-अर्चन के उपरांत हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। इस दौरान समाज का अभूतपूर्व जनसैलाब, अनुशासन, उत्साह एवं एकजुटता हमारी गौरवशाली संस्कृति, सामाजिक समरसता और संगठन की शक्ति का जीवंत प्रतीक रही।



उन्होंने इस ऐतिहासिक एवं भव्य आयोजन को सफल बनाने वाले दक्ष प्रजापति समिति के समस्त पदाधिकारियों, आयोजकों, स्वजातीय बंधुओं एवं सभी सम्मानित सहभागी जनों का आभार व्यक्त किया।

दक्ष प्रजापति सेवा समिति द्वारा जनपद गाजियाबाद में आयोजित कार्यक्रम अत्यंत भव्य, गरिमामय एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




अध्यक्ष प्रमोद प्रजापति ने सभी आयोजकों एवं सहभागी समाजबंधुओं का अभिनंदन एवं शुभकामनाए देते हुए कहा, “इस सफल आयोजन के लिए मैं दक्ष प्रजापति सेवा समिति के समस्त पदाधिकारियों, आयोजक मंडल, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित सभी समाजबंधुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूँ।
आप सभी के अथक परिश्रम, समर्पण और सामाजिक एकता के कारण यह कार्यक्रम ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक रहा। ऐसे आयोजन समाज में संगठन, शिक्षा, संस्कार और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।
भगवान दक्ष प्रजापति जी का आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे तथा समाज निरंतर एकता, शिक्षा और प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।”
जनपद गाजियाबाद में आयोजित कार्यक्रम की झलकियाँ








