हरिद्वार इकाई द्वारा भगवान ब्रह्मा जी के मानस पुत्र, प्रजापति समाज के आराध्य कुलदेवता भगवान दक्ष प्रजापति जी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन

मोहक मीडिया। उत्तराखंड की दक्ष प्रजापति महासभा की हरिद्वार इकाई द्वारा आषाढ पूर्णिमा के अवसर पर भगवान ब्रह्मा जी के मानस पुत्र सृष्टि के प्रथम महाराजा प्रजापति समाज के आराध्य कुलदेवता भगवान दक्ष प्रजापति जी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि 4th कक्षा में पढ़ने वाले बालक अभिनव प्रजापति को बनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुसाफिर राम प्रजापति जी ने की एवं संचालन सन्दीप सिंहानिया संस्था के मुख्य महासचिव द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में दक्ष जयन्ती के अवसर पर पवनदीप जी प्रदेश संयोजक, मांगेराम प्रजापति प्रदेश महासचिव, सीताराम प्रजापति संरक्षक, राजीव प्रजापति प्रबन्धक भेल, रामलाल प्रजापति प्रदेश कोषाध्यक्ष, चिरंजीवी प्रजापति, मोहित गोला, मास्टर रामकुमार प्रजापति प्रदेश उपाध्यक्ष इत्यादि ने अपने विचार रखे। वरिष्ठ समाजसेवी सतीश कुमार आर्य द्वारा जयन्ती के अवसर पर भजन प्रस्तुत कर मंत्रोच्चार कर विधि विधान के साथ धूप दीप भोग के साथ आरती पूजा के माध्यम से श्रध्दापूर्वक तरीके से भगवान दक्ष प्रजापति जी का पूजन करवाकर जयन्ती का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न करवाया।

कार्यक्रम में पिंकी प्रजापति, अश्विन प्रजापति, प्रकृति प्रजापति, विनीता प्रजापति, रविन्द्र प्रजापति प्रदेश उपाध्यक्ष, सुनील प्रजापति, प्रदीप प्रजापति , देवेन्द्र प्रजापति, विनोद पंडित, विनीत प्रजापति, त्रिभुवन प्रजापति, यतेंद्र प्रजापति, मनोज प्रजापति, हरपाल प्रजापति, सर्वेश प्रजापति, अमित प्रजापति, बिजेन्द्र प्रजापति, हँसमुख प्रजापति, ब्रजेश प्रजापति इत्यादि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण के साथ सूक्ष्म जलपान का सभी ने आनन्द प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!