मोहक मीडिया । कांवड़ मेला प्रारंभ होने के बाद से अभी तक कुल चार करोड़ तिरालिस लाख अठत्तर हजार शिवभक्त गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर चुके हैं।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा पेट्रोल पंप बस स्टैंड मुरादनगर पर कांवडियो के लिए कावड सेवा शिविर (भंडारे) का आयोजन किया जिनमें कांवड़ियों को सम्मानित किया और उनका स्वागत पुष्प वर्षा से किया गया ।

