मोहक मीडिया | नवयुग मार्किट , गाज़ियाबाद – घरेलू कामगार समिति द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई | प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए घरेलू कामगार समिति की अध्यक्षा सुश्री मोनिका कश्यप ने बताया की अब हम संगठित होते जा रहे है | हम मेड सर्वेन्ट्स को पहचान पत्र दे रहे है और उन्हें भरोसा दे रहे है की बगैर डरे वो अपनी समस्याओं को हमसे साझा करें |प्रत्येक घरेलू सहायिका को एक पहचान पत्र दिया जायेगा | प्रयत्न किया जायेगा की प्रत्येक घरेलू सहायिका का पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाये |

घरेलू कामगार समिति की मुख्य सलाहकार प्रोफ़ेसर डा नीलम पवार ने बताया की हम शहर में काम करने वाली मेड्स सर्वेन्ट्स को पर्चे बाटेंगे जिसमे बताया जायेगा की उनके लिए घरेलू कामगार समिति क्या काम करेगी | घरेलू सहायिकाओं के लिए समय समय पर स्वास्थ कैम्प का आयोजन , बैंक एकाउंट खुलवाना , आवश्यकता अनुसार जीवन बिमा आदि का घरेलू कामगार समिति द्वारा प्रत्यत्न किया जायेगा | ड्राफ्ट पर्चा संलग्न है |
घरेलू कामगार समिति को पंजीकृत कराने वाले राष्ट्रिय सैनिक संस्था के राष्ट्रिय अध्यक्ष और समिति के मुख्य संरक्षक कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने बताया की हम पहले ही घोषणा कर चुके है की 8 घंटे की ड्यूटी के लिए मेड्स सर्वेन्ट्स को कम से कम 17 हजार रूपये प्रतिमाह दिए जायेंगे | अभी हाल में एक मेड् सर्वेन्ट शहनाज खातून का केस सामने आया है जिसमे उसका पति उसे बहुत मारता है | मामला पुलिस तक भी भेजा गया है | पुलिस कार्यवाही कर रही है | ऐसे ही अगर कोई और पीड़ित मेड् सेर्वन्ट् अपनी समस्या घरेलू कामगार समिति के सामने लाएगी तो उसका यथा संभव समाधान किया जायेगा |
घरेलू कामगार समिति की कोषाध्यक्ष कोमल कश्यप ने बताया की हम बेरोजगार महिलाओं को भी काम दिलवाने में साहयता करेंगे और खुद होकर उन तक पहुँचने का प्रयत्न करेंगे जिन्हें मदद की आवश्यकता है |

घरेलू कामगार समिति की सचिव आरती देवी , शहनाज , पिंकी , विजय , संगीता , सुचकला देवी , गुडिया , ज्योति , नीतू , आरती , संगीता, सपना,ममता , दीपा , पूजा , ममता शर्मा , संध्या , ज्योति ने एक स्वर में कहा की घरेलू कामगार समिति के बनने से हममें विशवास आया है की हम अपने ऊपर होने वाले अत्याचार के खिलाफ आवाज उठा सकते है |
इस अवसर पर गौरव सेनानी ज्ञान सिंह , गौरव सेनानी गणेश दत्त , मोनिका गोयल , मंजू घई , पूनम गाँधी , पुष्कर बिष्ट , रजनीकांत , स्वाति बंसल ने कहा की विकसित भारत 2047 का सपना तभी पूरा होगा जब भारत के शोषित वर्गों के विकास की और पूरा ध्यान दिया जायेगा | घरेलू कामगार समिति को पूर्णत : सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रिय सैनिक संस्था भरपूर प्रयत्न करेगी |
