दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अपने घर लौट रहे चार युवक हादसे का शिकार

गाजियाबाद। थाना कौशांबी क्षेत्र स्थित दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से गंगा स्नान कर हरियाणा स्थित अपने घर लौट रहे चार युवक हादसे का शिकार हो गए।

जानकारी के अनुसार, दो बाइकों पर सवार चार युवक एक्सप्रेसवे से गुजर रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकें सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसीं। हादसा इतना भीषण था कि प्रिंस (18) और कृष्णा (17) की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में घायल दो अन्य युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
FbMessenger
URL has been copied successfully!