मोहक मीडिया। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेशभर में एनालॉग डेयरी उत्पादों के निर्माण,भंडारण और बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। इसके दायरे में एनालॉग पनीर,क्रीम,घी,छेना और खोया शामिल हैं।
खाद्य विभाग की जांच में कुछ डेयरी उत्पादों में रिफाइंड तेल,फैट, सोयाबीन के साथ टेल्कम पाउडर,डिटर्जेंट,टाइटेनियम डाइऑक्साइड और अन्य रसायनों के इस्तेमाल का खुलासा हुआ है।
सरकार ने मिलावट पर रोक और लोगों को सुरक्षित डेयरी उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए यह सख्त कदम उठाया है।
